फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   shahjahanpur news dharm parivartan young man turned from a Muslim to a Hindu, named Virat

परिवर्तन: मुस्लिम युवक ने धर्म बदलकर पढ़ी हनुमान चालीसा, बोला- सनातनी ही थे मेरे पूर्वज

Wed, 18 May 2022 03:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 18 May 2022 03:01 PM IST
सार

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी पद्मनाभ महाराज के सानिध्य में मुस्लिम युवक गुलनाज उर्फ सोनू ने सनातन धर्म को अपनाया। घर वापसी कर अब वह विराट बन गया है।

विज्ञापन
shahjahanpur news dharm parivartan young man turned from a Muslim to a Hindu, named Virat
शाहजहांपुर में मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू धर्म स्वैच्छिक रूप से स्वीकार किया जाने पर उसका स्वाग? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर शहर के एक मुस्लिम युवक ने घर वापसी करते हुए हिंदू धर्म अपना लिया है। युवक ने स्वेच्छा से यह कदम उठाया। युवक ने रामजानकी मंदिर में गंगा स्नान कर मंत्रोच्चार से विधिवत पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ किया। राष्ट्रीय गोरक्षक संघ तथा विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने युवक को श्रीराम नाम का पटका व माला पहनाकर स्वागत किया। गुलनाज नामक युवक का अब नया नाम विराट रखा गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को खिरनीबाग स्थित राजजानकी मंदिर में राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी पद्मनाभ महाराज के सानिध्य में मुस्लिम युवक गुलनाज उर्फ सोनू ने सनातन धर्म को अपनाया। घर वापसी कर अब वह विराट बन गया है।
विज्ञापन


युवक ने कहा कि हमारे पूर्वज सनातनी थे। उनके बारे में जानकारी हुई और अच्छा बुरा समझने लगा तो घर वापसी का मन बनाया। बताया कि उसके परिवार में मां, बहन, भाई भी हैं। उनके इस फैसले से किसी को कोई दिक्कत नहीं है। बोले कि वह अपने मूल धर्म में आकर गौरव का अनुभव कर रहे हैं। पिछले कई वर्षों से लगातार हनुमानजी की सेवा करता चले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी पद्मनाभ महाराज ने कहा कि घर वापसी का यह शुभकार्य बदलते हुए भारत की यह तस्वीर है। कहा कि जो लोग मजबूरन दूसरे समुदायों में पड़े हुए थे, अब वह पुन: घर वापसी करके अपने पूर्वजों की गलतियों को सुधारने का काम कर रहे हैं। विहिप के जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने कहा कि सनातन धर्म सबसे बड़ा धर्म है। जो लोग इस्लाम धर्म से कट गए थे, उनकी फिर घर वापसी कराने का काम विश्व हिंदू परिषद कर रहा है और लगातार तत्पर है।

सभी को स्वैच्छिक रूप से सनातन धर्म में वापस लाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर की धरती से घर वापसी का अभियान शुरू हुआ है, यह संपूर्ण देश में चलेगा। दूसरे समुदाय से लोग सनातन धर्म में वापसी कर रहे हैं हम उनका स्वागत, अभिनंदन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed