फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After rebelling against the BJP, former MP Dharmendra Kashyap met SP chief Akhilesh Yadav in Lucknow on Sunday.

Bareilly News: भाजपा से बगावत के बाद अखिलेश से मिले पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप

Mon, 12 Oct 2026 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
After rebelling against the BJP, former MP Dharmendra Kashyap met SP chief Akhilesh Yadav in Lucknow on Sunday.
बरेली। भाजपा से बगावत करने के बाद पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने रविवार को लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस भेंट के दौरान उनके साथ पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप भी मौजूद रहीं। इस मुलाकात ने बरेली की राजनीति में नए और दिलचस्प समीकरणों को जन्म दे दिया है।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान सपा नेतृत्व ने पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह को आंवला विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी घोषित कर दिया है। इसे वीरपाल को आंवला से चुनाव मैदान में उतारे जाने के स्पष्ट संकेत के रूप में देखा जा रहा है। यहां बता दें कि वीरपाल सिंह ने 2017 में बिथरी चैनपुर से चुनाव लड़ा था और हारने के बाद कुछ समय के लिए शिवपाल यादव की प्रसपा में भी शामिल रहे थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, धर्मेंद्र कश्यप पहले ही अपनी बेटी कीर्ति कश्यप को बिथरी चैनपुर से चुनाव लड़ाने की सार्वजनिक घोषणा कर चुके हैं। सपा नेतृत्व से प्रभारी बनाया गया है। हरी झंडी मिलने के बाद कश्यप परिवार को राजनीतिक रूप से बड़ा आश्वासन मिल गया है। चर्चा है कि धर्मेंद्र कश्यप आगामी 27 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा से नाता तोड़ने के तुरंत बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तक उनकी पहुंच इस बात का पुख्ता उनकी बातचीत पहले से जारी थी और पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद भाजपा को टाटा बाय बाय किया है।

सपा के इस राजनीतिक दांव से पार्टी के स्थानीय संगठन और अन्य पुराने दावेदारों के बीच हलचल तेज हो गई है। जानकारों का मानना है कि इस फैसले से अन्य दावेदारों की नाराजगी और चुनाव के दौरान भीतरघात का जोखिम भी बढ़ सकता है, जिससे पार्टी नेतृत्व को संतुलन साधना होगा। इस बीच, रविवार को राजनीतिक घटनाक्रम के तहत कांग्रेस के पूर्व विधायक रामेश्वर नाथ चौबे के पौत्र एवं डीसीडीएफ के चेयरमैन शिवेंद्र नाथ चौबे ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed