फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After misbehaved teenager was thrown out of the roof in Shahjahanpur

दुष्कर्म के बाद किशोरी को छत से फेंका, घायल पीड़िता अस्पताल में भर्ती

Sat, 23 Feb 2019 09:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 23 Feb 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
After misbehaved teenager was thrown out of the roof in Shahjahanpur
दुष्कर्म - फोटो : pexels.com

चौक कोतवाली के एक मोहल्ले में शुक्रवार रात एक युवक पड़ोसी की छत पर पहुंच गया। वहां बने एक कमरे में मौजूद किशोरी का मुंह दबा उससे दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने पर परिवार वाले जाग गए। इस पर युवक किशोरी को छत से फेंक कर भाग गया। जिससे किशोरी घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। 

विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के पिता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसके पड़ोस में रहने वाला 22 वर्षीय युवक परचून की दुकान चलाता है। कक्षा दस की छात्रा किशोरी के पिता का आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 12:15 बजे राजा दीवार फांद कर उनके घर में घुस आया। उसके दो साथी घर के पास मौजूद रहे। जिस समय राजा घर में घुसा उस समय किशोरी छत पर बने एक कमरे में थी। आरोप है कि राजा छत पर पहुंच गया और किशोरी का मुंह दबा कर उससे साथ दुष्कर्म किया। चीखने पर परिवार वाले जाग गए। उन्होंने शोर मचाया। जाग होने पर राजा किशोरी को छत से धक्का देकर दोनों साथियों के साथ भाग गया। छत से गिरने के कारण उसकी पुत्री के सिर और पैरों में गंभीर चोट आई हैं। रात में ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक व उसके दो अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई भी की गई है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। सीओ सिटी ब्रह्मपाल सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच कर छात्रा से और उसके परिवार वालों से बात कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपेर्ट दर्ज कर ली गई है। अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। छात्रा की हालत में सुधार होने पर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। - दिनेश त्रिपाठी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed