फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After loot 15 lakh rupees encounter between police and gangsters two killed in firing at Bareilly

बरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, फायरिंग में दो हुए ढेर

Mon, 07 Jan 2019 04:59 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 07 Jan 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
After loot 15 lakh rupees encounter between police and gangsters two killed in firing at Bareilly
Bareilly loot

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एहलादपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में फायरिंग के चलते दो बदमाशों की मौत की खबर है जबकि चार बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं इस मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी घायल हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।     

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को शास्त्री नगर निवासी ज्वैलर्स अनूप अग्रवाल का 15 लाख रुपए कैश उनका चचेरा भाई विमल और कांता प्रसाद व अनूप का एक मुंशी सुमित टैम्पो से दिल्ली शहर लेकर जा रहे थे। अचानक कोहाड़ा पीर के पास दो बाइकों पर आए छह बदमाशों ने उनके टैम्पो को घेरकर रुकवा लिया और उन्हें तमंचे के बल पर लूट लिया। इस दौरान छीना-झपटी में अनूप के मुंशी सुमित को सिर में गोली लग गई। इसके बाद बदमाश वहां से कैश लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


बाद में पुलिस को सूचित किया गया। घटना का सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुमित को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बदमाशों को पकड़ने के लिए अलर्ट जारी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। इसी बीच इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एहलादपुर में पुलिस और बदमाशों का आमना सामना हो गया। इसके बाद दोनों और से फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया जबकि चार बदमाश गन्ने के खेतों की आड़ में भागने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग में बदमाशों ने कोतवाली इंस्पेक्टर जीतेश कपील व सिपाही प्रवीन को भी घायल कर दिया। फायरिंग के दौरान दो सीओ भी मौके पर थे। गनीमत रही कि गोली सीओ अशोक मीणा और कुलदीप के सुरक्षा कवचों पर लगी और उनकी जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद एडीजी प्रेम प्रकाश और एसएसपी मुनीराज मौके का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed