फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After killing the farmer's son of a retired inspector, the corpse was buried in an empty plot

रिटायर्ड इंस्पेक्टर के फार्मर बेटे की हत्या कर लाश खाली प्लॉट में दबाई

Tue, 03 Mar 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
After killing the farmer's son of a retired inspector, the corpse was buried in an empty plot
आशीष (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

48 घंटे से लापता थे आशीष, पीएसी ग्राउंड के पीछे सैदपुर खजुरिया नयी बस्ती में मिली लाश
विज्ञापन

रविवार शाम बस्ती के पास ही मिली थी लोकेशन, महिला समेत चार के खिलाफ दी तहरीर

बरेली। 48 घंटे से लापता रिटायर्ड इंस्पेक्टर के फार्मर बेटे का शव पीएसी ग्राउंड के पीछे सैदपुर खजुरिया की नयी बस्ती के खाली प्लॉट में गड़ा मिला। परिवार को लापता होने के बाद बेटे की शनिवार शाम इसी बस्ती में लोकेशन मिली थी। शव मिलने की सूचना पर एसएसपी ने थाना पुलिस और फील्ड यूनिट के साथ मौका मुआयना किया। परिजनों ने डीएम से अनुमति लेकर रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। मृतक की पत्नी ने सैदपुर खजुरिया नई बस्ती की ही एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। ये सभी लोग अपने घरों से गायब हैं।
इज्जतनगर क्षेत्र के कर्मचारीनगर में गली नंबर चार निवासी शिवानी शर्मा ने रविवार सुबह पुलिस से अपने पति 45 वर्षीय आशीष शर्मा के लापता होने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि आशीष शनिवार दोपहर करीब दो बजे घर से करीब 80 हजार रुपये लेकर निकले थे। इसके बाद 20 हजार रुपये उन्होंने एटीएम से निकाले थे। शनिवार देर शाम उनका मोबाइल बंद हो गया था। आशीष के पिता रामभरोसे लाल शर्मा रिटायर्ड सीआईडी इंस्पेक्टर हैं। घर से निकलने के बाद जब 24 घंटे बाद भी आशीष नहीं लौटे तो परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस, परिवार और आशीष के दोस्त सभी उन्हें ढूंढने में जुट गए। आशीष के बहनोई नवाबगंज निवासी विमल ने बताया कि छानबीन के दौरान आशीष की कॉल डिटेल में शनिवार शाम लोकेशन कैंट क्षेत्र में पीएसी ग्राउंड के पीछे सैदपुर खजुरिया नई बस्ती और फिर करीब आठ बजे आखिरी लोकेशन बारादरी क्षेत्र में खुर्रम गौंटिया इलाके में मिली। शाम को ही परिवार पुलिस के साथ खुर्रम गौंटिया पहुंचा लेकिन वहां कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोग नकटिया पहुंचे तो आशीष के एक दोस्त ने उन्हें पीएसी ग्राउंड के पीछे स्थित नयी बस्ती की एक महिला से आशीष की जानपहचान होने की जानकारी दी। परिवार ने जब महिला से पूछताछ की तो उसने आशीष को न जानने की बात कही। इस पर परिवार के लोग निराश होकर लौट आए।
विज्ञापन

विमल ने बताया कि उन्हें महिला पर शक हुआ तो वे सोमवार सुबह दोबारा पुलिस के साथ उसके घर पहुंचे, लेकिन घर में ताले लगे मिले। महिला और उसका पूरा परिवार ही नहीं बल्कि उसका पालतू कुत्ता भी गायब था। घर के अंदर से फिनाइल की गंध आ रही थी। ऐसा लग रहा था, जैसे जाने से पहले घर के फर्श को फिनाइल से धोया गया है। इससे पुलिस का शक भी गहरा गया। एक पुलिस कर्मी ने मकान की छत पर चढ़कर देखा तो पीछे प्लॉट में ताजी खुदी मिट्टी और दीवार से सटा पुआल का ढेर नजर आया। सभी मकान के पीछे पहुंचे। पुआल हटाया तो वहां भी ताजी खुदी मिट्टी मिली। विमल ने बताया कि मिट्टी हटाने पर करीब दो फीट गहरे गड्ढे से आशीष का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम से निकाले रुपये, पड़ोसी से की आखिरी बात

बहनोई विमल ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आशीष ने किशोर बाजार स्थित एक एटीएम से दो बार में 20 हजार रुपये निकाले थे। इसके अलावा उनकी जेब में करीब 80 हजार रुपये थे। कॉल रिकॉर्ड के मुताबिक, आशीष ने आखिरी बात शनिवार को करीब छह बजे पड़ोसी दीपेश से की थी। इससे पहले बहन कामेश्वरी से बात हुई थी। कामेश्वरी के पति राकेश शर्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े धर्म जागरण मंच के प्रांत संपर्क प्रमुख हैं। मातृ शव नकिटया और मोबाइल की आखिरी लोकेशन खुर्रम गौंटिया में मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

बाइक-जूते, नकदी गायब

परिजन ने बताया कि आशीष की बाइक, नकदी, जूते और जैकेट गायब थी। इसके अलावा शरीर पर पिटाई जैसे निशान थे। कान और मुंह से भी खून निकल रहा था। परिजनों को लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका है। विमल के मुताबिक, आशीष शेयर में भी इन्वेस्ट करते थे। उन्होंने बताया कि जिस महिला पर शक है, उसकी बेटी ने दूसरे समुदाय के युवक से की है। वह आशीष का परिचित था। हो सकता है कि उससे लेनदेन का कोई विवाद हो।

हत्या का ही मामला है। महिला समेत चार लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। आरोपी पक्ष के घर में ताला पड़ा है। इनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद ही हकीकत सामने आएगी। - शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed