{"_id":"61b266b0ef825f501826abda","slug":"after-hitting-the-soldier-s-car-he-was-dragged-for-two-hundred-meters-bareilly-news-bly46873594","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की कार में टक्कर मारने के बाद दो सौ मीटर तक घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की कार में टक्कर मारने के बाद दो सौ मीटर तक घसीटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पश्चिमी में नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, पत्नी और बच्चे चोटिल
फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर पट्टी पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक चालक ने परिवार के साथ घर लौट रहे सिपाही की कार में टक्कर मार दी और उसे दो सौ मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में सिपाही की पत्नी और उनके बच्चों को चोट आई है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।
मेरठ निवासी मोहित कुमार सीतापुर की कोतवाली में सिपाही के रूप में तैनात है। बृहस्पतिवार देर रात वह अपनी पत्नी सविता भारती, छह वर्षीय बेटी मान्या और दो वर्षीय बेटी मानविका के साथ अपने घर जा रहे थे। आधी रात के करीब नेशनल हाईवे पर पट्टी पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को ठोक दिया। ट्रक कार को करीब दो सौ मीटर तक घसीटता ले गया। गनीमत रही कि कार कुछ दूर जाकर ट्रक के सामने से बायीं ओर हट गई। इससे कार में बैठे सिपाही का परिवार बाल-बाल बच गया। हालांकि सिपाही की पत्नी और बच्चों को हल्की चोट आई है। इसके बाद सिपाही ने परिवार को पेट्रोलपंप पर बैठाकर, थाने जाकर घटना की सूचना दी।