फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After coming to Bareilly College, it is known that it is a holiday.

बरेली कॉलेज आकर पता चला कि छुट्टी है.. भटकते रहे छात्र

Sat, 13 Mar 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
After coming to Bareilly College, it is known that it is a holiday.
बरेली कॉलेज मिला बंद तो लोग हुए बैरंग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

परीक्षा के फार्म जमा करने दूर दराज से आए छात्रों को लौटाया गया तो भड़के
विज्ञापन

प्राचार्य बोले- शैक्षिक कैलेंडर में महाशिवरात्रि के अगले दिन अवकाश दर्ज है

बरेली। विश्वविद्यालय के शैक्षिक कैलेंडर में महाशिवरात्रि पर एक दिवसीय अवकाश दर्ज है मगर बरेली कॉलेज में दो दिन के अवकाश की जानकारी सार्वजनिक न होने से शुक्रवार को सैकड़ों की तादाद में पहुंचे छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, परीक्षा फार्म जमा करने आए विद्यार्थियों को भी लौटना पड़ा तो वे भड़क गए। हालांकि प्राचार्य का कहना है कि शैक्षिक कैलेंडर में महाशिवरात्रि के अगले दिन अवकाश दर्ज है।
महाशिवरात्रि पर देश भर में अवकाश रहा। राज्य और केंद्रीय कार्यालय शुक्रवार को खुले और सामान्य तरीके से कामकाज भी हुआ। बरेली कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी शुक्रवार को कॉलेज पहुंचे मगर वहां जाकर पता चला कि अवकाश है। हैरत तो यह रही कि प्रवेश द्वार पर बैठे कर्मचारियों को भी अवकाश की जानकारी नहीं थी। लिहाजा, वह छात्र-छात्राओं को शुरुआत में अंदर भेजते रहे मगर जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने लौटाना शुरू कर दिया। बताया कि कॉलेज में अवकाश है। इसलिए शैक्षिक या कार्यालय संबंधी कोई कार्य नहीं होंगे। परीक्षा फार्म जमा करने का पटल भी बंद होने की जानकारी देने पर छात्र कर्मचारियों से भिड़ गए। हालांकि, समझाने पर वह वापस लौट गए।
विज्ञापन

‘बरेली कॉलेज के शैक्षिक कैलेंडर में ही महाशिवरात्रि के अगले दिन भी अवकाश नोट है। छात्रों को शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार ही कॉलेज आना था। कोई आकस्मिक अवकाश अगर होता तो उसकी जानकारी जरूर सार्वजनिक की जाती, ताकि छात्रों को कोई परेशानी न हो।’ - डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत और बीसलपुर से आए थे छात्र

महाशिवरात्रि के अगले दिन कॉलेज खुलने की उम्मीद लेकर दूरदराज के इलाकों से विद्यार्थी पहुंचे थे। पीलीभीत से आए मोहम्मद फैज और निर्देश माथुर बीएड का फार्म भरने आए थे। बताया कि वह बस से बरेली आए और फिर ऑटो से कॉलेज पहुंचे थे, अब उन्हें वापस घर जाना होगा और शनिवार को फिर से कॉलेज आना होगा। उनका पूरा दिन बरबाद हो गया और रुपए भी खर्च हुए। चिरंजीव बीसलपुर से और अमित भुता से बरेली कॉलेज आए थे और उनकी भी यही परेशानी रही। दोपहर तक यह सिलसिला जारी रहा। आखिर में कर्मचारियों को गेट बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed