{"_id":"604bbc198ebc3edb551f9dbf","slug":"after-coming-to-bareilly-college-it-is-known-that-it-is-a-holiday-bareilly-news-bly440284884","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज आकर पता चला कि छुट्टी है.. भटकते रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज आकर पता चला कि छुट्टी है.. भटकते रहे छात्र
विज्ञापन
बरेली कॉलेज मिला बंद तो लोग हुए बैरंग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा के फार्म जमा करने दूर दराज से आए छात्रों को लौटाया गया तो भड़के
विज्ञापन
प्राचार्य बोले- शैक्षिक कैलेंडर में महाशिवरात्रि के अगले दिन अवकाश दर्ज है
बरेली। विश्वविद्यालय के शैक्षिक कैलेंडर में महाशिवरात्रि पर एक दिवसीय अवकाश दर्ज है मगर बरेली कॉलेज में दो दिन के अवकाश की जानकारी सार्वजनिक न होने से शुक्रवार को सैकड़ों की तादाद में पहुंचे छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, परीक्षा फार्म जमा करने आए विद्यार्थियों को भी लौटना पड़ा तो वे भड़क गए। हालांकि प्राचार्य का कहना है कि शैक्षिक कैलेंडर में महाशिवरात्रि के अगले दिन अवकाश दर्ज है।
महाशिवरात्रि पर देश भर में अवकाश रहा। राज्य और केंद्रीय कार्यालय शुक्रवार को खुले और सामान्य तरीके से कामकाज भी हुआ। बरेली कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी शुक्रवार को कॉलेज पहुंचे मगर वहां जाकर पता चला कि अवकाश है। हैरत तो यह रही कि प्रवेश द्वार पर बैठे कर्मचारियों को भी अवकाश की जानकारी नहीं थी। लिहाजा, वह छात्र-छात्राओं को शुरुआत में अंदर भेजते रहे मगर जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने लौटाना शुरू कर दिया। बताया कि कॉलेज में अवकाश है। इसलिए शैक्षिक या कार्यालय संबंधी कोई कार्य नहीं होंगे। परीक्षा फार्म जमा करने का पटल भी बंद होने की जानकारी देने पर छात्र कर्मचारियों से भिड़ गए। हालांकि, समझाने पर वह वापस लौट गए।
विज्ञापन
‘बरेली कॉलेज के शैक्षिक कैलेंडर में ही महाशिवरात्रि के अगले दिन भी अवकाश नोट है। छात्रों को शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार ही कॉलेज आना था। कोई आकस्मिक अवकाश अगर होता तो उसकी जानकारी जरूर सार्वजनिक की जाती, ताकि छात्रों को कोई परेशानी न हो।’ - डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत और बीसलपुर से आए थे छात्र
महाशिवरात्रि के अगले दिन कॉलेज खुलने की उम्मीद लेकर दूरदराज के इलाकों से विद्यार्थी पहुंचे थे। पीलीभीत से आए मोहम्मद फैज और निर्देश माथुर बीएड का फार्म भरने आए थे। बताया कि वह बस से बरेली आए और फिर ऑटो से कॉलेज पहुंचे थे, अब उन्हें वापस घर जाना होगा और शनिवार को फिर से कॉलेज आना होगा। उनका पूरा दिन बरबाद हो गया और रुपए भी खर्च हुए। चिरंजीव बीसलपुर से और अमित भुता से बरेली कॉलेज आए थे और उनकी भी यही परेशानी रही। दोपहर तक यह सिलसिला जारी रहा। आखिर में कर्मचारियों को गेट बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
प्राचार्य बोले- शैक्षिक कैलेंडर में महाशिवरात्रि के अगले दिन अवकाश दर्ज है बरेली। विश्वविद्यालय के शैक्षिक कैलेंडर में महाशिवरात्रि पर एक दिवसीय अवकाश दर्ज है मगर बरेली कॉलेज में दो दिन के अवकाश की जानकारी सार्वजनिक न होने से शुक्रवार को सैकड़ों की तादाद में पहुंचे छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, परीक्षा फार्म जमा करने आए विद्यार्थियों को भी लौटना पड़ा तो वे भड़क गए। हालांकि प्राचार्य का कहना है कि शैक्षिक कैलेंडर में महाशिवरात्रि के अगले दिन अवकाश दर्ज है।
महाशिवरात्रि पर देश भर में अवकाश रहा। राज्य और केंद्रीय कार्यालय शुक्रवार को खुले और सामान्य तरीके से कामकाज भी हुआ। बरेली कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी शुक्रवार को कॉलेज पहुंचे मगर वहां जाकर पता चला कि अवकाश है। हैरत तो यह रही कि प्रवेश द्वार पर बैठे कर्मचारियों को भी अवकाश की जानकारी नहीं थी। लिहाजा, वह छात्र-छात्राओं को शुरुआत में अंदर भेजते रहे मगर जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने लौटाना शुरू कर दिया। बताया कि कॉलेज में अवकाश है। इसलिए शैक्षिक या कार्यालय संबंधी कोई कार्य नहीं होंगे। परीक्षा फार्म जमा करने का पटल भी बंद होने की जानकारी देने पर छात्र कर्मचारियों से भिड़ गए। हालांकि, समझाने पर वह वापस लौट गए।
विज्ञापन
‘बरेली कॉलेज के शैक्षिक कैलेंडर में ही महाशिवरात्रि के अगले दिन भी अवकाश नोट है। छात्रों को शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार ही कॉलेज आना था। कोई आकस्मिक अवकाश अगर होता तो उसकी जानकारी जरूर सार्वजनिक की जाती, ताकि छात्रों को कोई परेशानी न हो।’ - डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य
विज्ञापन विज्ञापन