फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After BH series, the craze for VIP numbers on vehicles started decreasing.

Bareilly News: बीएच सीरीज के बाद घटने लगा वाहनों पर वीआईपी नंबर का क्रेज

Thu, 05 Sep 2024 06:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
After BH series, the craze for VIP numbers on vehicles started decreasing.
पहले श्रेणी में एक लाख से शुरू होती है वीआईपी नंबर की नीलामी
विज्ञापन

बरेली। वाहनों के लिए बीएच यानी भारत सीरीज के रजिस्ट्रेशन नंबर शुरू होने के बाद लोगों में वीआईपी नंबरों का क्रेज घटने लगा है। बीएच सीरीज का नंबर लेने में लोग ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं।
परिवहन विभाग ने वीआईपी नंबरों को चार श्रेणियों में रखा है। पहली श्रेणी में एक लाख, दूसरी में 50 हजार, तीसरी में 25 और चौथी श्रेणी में वीआईपी नंबर लेने के लिए कम से कम 15 हजार रुपये अतिरिक्त देने होते हैं। परिवहन विभाग ने 2023 में वाहनों के वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी से तीन सीरीज में 65 लाख रुपये से ज्यादा राजस्व कमाया था।
विज्ञापन

इस वर्ष छह महीने में पिछले साल के मुकाबले 35 फीसदी तक राजस्व घटा है। तीन श्रेणियों में अब तक 278 लोगों ने ही वीआईपी नंबर लिए हैं। इनमें ज्यादातर लग्जरी कारें और महंगी बाइक हैं। वीआईपी नंबर के मुकाबले बीएच सीरीज के नंबर ज्यादा आकर्षक होने और पूरे भारत में कहीं भी वाहन चलाने की छूट होती है। इस वजह से लोगों का रुझान चार गुना तक बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021 में जहां केवल 28 लोगों ने बीएच सीरीज में रजिस्ट्रेशन कराया था वहीं 2022 में यह संख्या बढ़कर 70 हो गई। 2023 में 102 लोगों ने और 2024 में अब तक 85 लोग बीएच सीरीज का नंबर ले चुके हैं।

--------
बीएच श्रेणी में रजिस्ट्रेशन के फायदे
अगर किसी वाहन का पंजीकरण राज्य स्तर की श्रेणी में कराया जाता है तो वाहन स्वामी को एक मुश्त वाहन की कुल कीमत का 10 प्रतिशत वन टाइम टैक्स देना होता है। इसी वाहन को अगर दूसरे राज्य में ट्रांसफर कराया जाता है तो वहां भी वन टाइम टैक्स फिर से अदा करना होता है। दूसरी ओर बीएच सीरीज में रजिस्ट्रेशन पर सिर्फ एक बार वन टाइम टैक्स देना होता है। अगर किसी दूसरे राज्य में वाहन का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराया जाता है तो फिर से टैक्स नहीं देना होता।
---------
वीआईपी नंबरों की श्रेणी-
---------
पहली श्रेणी- 0001 से 0009 और 0786 जैसे नंबर आते हैं। इसके लिए न्यूनतम बोली एक लाख रुपये है।
दूसरी श्रेणी- 0010, 11, 22, 33, 44, 55, 66, 77, 88, 99, 100, 111, 200, 222, 300, 333, 400, 444, 500, 555, 600, 666, 700, 777, 800, 888, 900, 999, 1000, 1100, 2000, 2200 नंबरों की बोली 50 हजार से शुरू होती है।
तीसरी श्रेणी- 0018, 27, 36, 45, 54, 63, 70, 72, 81, 90, 101, 214, 909, 1001, 1200, 1300, 1400, 1500, 1600, 1700, 1800, 1900, 2002, 2100, 2300, 2400, 2500, 2600, 2700 नंबरों की बोली 25 हजार रुपये से शुरू होती है।

चौथी श्रेणी- 0020 से 80 तक 7 नंबर, 202 से 808 तक, 1122, 1199, 2211, 2299, 3311, 3399 जैसे नंबरों की बोली 15 हजार रुपये से शुरू होती है।
--------
बीएच सीरीज आने और वीआईपी श्रेणी के नंबरों की कीमतों को बढ़ाए जाने के बाद वीआईपी नंबरों की मांग कम हुई है। पिछले साल के मुकाबले 30-35 फीसदी तक की गिरावट आई है। बीएच श्रेणी में रजिस्ट्रेशन बढ़ रहे हैं।- मनोज कुमार, एआरटीओ प्रशासन संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed