{"_id":"6694737a3491299dff0c4b37","slug":"after-aman-his-father-idris-was-also-arrested-bareilly-news-c-4-lko1018-439485-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अमन के बाद उसका पिता इदरीश भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अमन के बाद उसका पिता इदरीश भी गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। जौनपुर की नाबालिग को बहला-फुसलाकर लाने व पत्नी की तरह रखने वाले युवक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसके पिता को भी पकड़ लिया। दोनों को रविवार को जेल भेज दिया गया। दोनों आरोपी नाबालिग का नाम बदलकर घर में रखे थे।
बिथरी के उदयपुर जसरतपुर का अमन हिमाचल प्रदेश में एक निजी कंपनी में काम करने वाली जौनुपर की 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ ले आया था। अमन खां ने खुद को हिंदू बताते हुए अपनी पहचान किशोरी से छिपा ली थी। बीती एक जुलाई को अमन किशोरी को गांव स्थित घर लाया था। यहां आने के बाद किशोरी को पता चला जिस अमन को वह हिंदू समझ रही थी वह मुस्लिम है।
गांव के लोगों को सच्चाई पता न चले इसलिए किशोरी का नाम बदलकर नाजरीन रख दिया गया। किशोरी को घर से नहीं निकलने दिया जाता था। आस-पास के लोगों को भी शक था। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस किशोरी को साथ ले गई। अमन को भी पकड़ लिया गया था। इसके बाद उसके पिता इदरीश को भी गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। बिथरी इंस्पेक्टर संजय तोमर का कहना है कि मेडिकल के बाद किशोरी के अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई है। संवाद