{"_id":"66106fb408da9c72a902e824","slug":"after-a-fight-with-his-sons-an-old-man-was-attacked-and-beaten-to-death-baheri-news-c-4-bly1015-376713-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेटों से झगड़े के बाद घर में घुसकर हमला, बुजुर्ग को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेटों से झगड़े के बाद घर में घुसकर हमला, बुजुर्ग को पीटकर मार डाला
Sat, 06 Apr 2024 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा (बरेली)। पटरी दुकानदारों ने ग्राहकों को लेकर बाजार में हुए विवाद के बाद गांव आकर दूसरे पक्ष के घर पर चढ़ाई कर दी। विरोधियों के बुजुर्ग पिता को जमकर पीटा, इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजकर दबिश शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।
पट्टी बिहारीपुर निवासी कुछ लोग शुक्रवार को भोजीपुरा में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में मसालों का फड़ लगाते हैं। गांव निवासी राजकुमार और उनके भाई सूरजपाल ने भी फड़ लगाया था। वहीं गांव के ही संतराम व परमेश्वरी आदि ने भी मसालों का फड़ लगाया था। दोनों पक्ष में पहले से तनातनी थी। ग्राहक खींचने को लेकर शाम के वक्त ये लोग आपस में भिड़ गए। राजकुमार का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उन लोगों को पीट दिया। राजकुमार व उनके भाई सूरजपाल इसकी शिकायत करने थाने चले गए।
आरोप है कि रात करीब आठ बजे गांव लौटे संतराम आदि ने राजकुमार के घर हमला बोल दिया। घर में राजकुमार के पिता 65 वर्षीय कड़ेराम मिले तो उन्हें लाठी डंडों से पीट दिया। साथ ही गला दबा दिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। दोनों ही पक्षों ने तहरीर दी तो मेडिकल परीक्षण कराया गया है। कड़ेराम की मौत हार्टअटैक से बताई जा रही है। बाकी शनिवार को पोस्टमार्टम से स्पष्ट हो जाएगा। दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी की जाएगी।