{"_id":"6140fbc18ebc3edd1346e8f2","slug":"advocate-killed-by-being-crushed-by-jeep-aonla-news-bly4595999118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप से कुचलकर अधिवक्ता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप से कुचलकर अधिवक्ता की हत्या
विज्ञापन
अधिवक्ता संजय सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने छोटे भाई समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
बिशारतगंज-अतरछेड़ी रोड पर कचहरी से लौटने के दौरान हुई घटना
बिशारतगंज। कचहरी से बाइक पर अपने गांव अतर छेड़ी जा रहे अधिवक्ता 52 वर्षीय संजय सिंह की जीप से कुचलकर हत्या कर दी गई। उनकी पत्नी रजनी सिंह ने पारिवारिक रंजिश में छोटे भाई मुदित प्रताप सिंह समेत चार लोगाें पर जीप से कुचलकर हत्या का आरोप लगाया है। मुदित सपा से जिला पंचायत सदस्य प्राची सिंह का पति है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
अतरछेड़ी निवासी संजय सिंह लंबे समय से बरेली में वकालत करते थे और बाइक से आते-जाते थे। उनकी पत्नी रजनी सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह किसी कार्य से अपने छोटे बेटे बिट्टू के साथ बिशारतगंज गई थीं। इसी बीच पति का फोन आया कि वह घर आ रहे हैं तो बिशारतगंज से वह और बिट्टू भी उनके साथ हो गए। शाम करीब पांच बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। बिशारतगंज-अतर छेड़ी मार्ग पर इफको रेलवे क्रॉसिंग के पास बिट्टू ने लघुशंका करने को कहा। इस पर उनके पति ने बाइक रोक ली। बिट्टू लघुशंका करने लगा और वह कुछ दूरी पर खड़ी हो गईं। इसी बीच पीछे की ओर से आई तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गिरी तो जीप चला रहे उनके छोटे भाई मुदित प्रताप सिंह ने पहिये से उनके पति का सिर कुचल दिया। इसके बाद उसने जीप पीछे करके एक बार फिर उनका सिर कुचला और भाग निकला। रजनी सिंह के मुताबिक जीप में मुदित के अलावा मयंक सिंह, गुड्डू सिंह और राहुल सिंह भी सवार थे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पीआरवी ने उन्हें मझगवां सीएचसी पहुंचाया लेकिन हालत गंभीर होने के चलते बरेली रेफर कर दिया। रजनी सिंह के मुताबिक उस समय उनके पति बात कर रहे थे। वे लोग उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। इसके बाद उनका शव जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में बेटे को जेल भिजवाने का आरोप
रजनी सिंह ने बताया कि देवर मुदित सिंह उन लोगों से रंजिश रखता है। कई बार उनके पति पर हमला कराया और मुकदमे में भी फंसाने की धमकी दी। कहा कि उनका बड़ा बेटा अभ्युदय सिंह उर्फ किट्टू बहुत तेज तर्रार है। वह मुदित से कहता था कि अगर उसके पिता को कुछ हुआ तो उसेे छोड़ेगा नहीं। इसी वजह से उनके बेटे को चोरी के मामले में फंसा दिया और सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।
हत्या की थी आशंका, दी गई थी सुपारी
रजनी ने कहा कि उनके पति को अपनी हत्या की पहले से ही आशंका थी। वह कहते थे कि मुदित एक्सीडेंट कराकर उसकी हत्या करा सकते हैं। आरोप लगाया कि जीप सवार लोग बरेली से ही उनके पति के पीछे लगे थे और मौका देखकर हत्या कर दी। वे लोग सोमवार को भी उनके पीछे लगे थे लेकिन इरादों में कामयाब नहीं हो सके। कहा कि एक साल पहले भी मुदित ने उनके पति की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी भी दी थी लेकिन बात खुल गई और आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। विवाद का कारण उन्होंने मुदित की पत्नी जिला पंचायत सदस्य प्राची सिंह को बताया। कहा कि शादी से पहले प्राची के पिता से उनके पति का विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते शादी होने से बाद से ही वह उनके पति की हत्या कराने के रास्ते खोज रही थी।
संवेदनशील गांव अतरछेड़ी, फोर्स तैनात
आंवला तहसील का गांव अतरछेड़ी काफी संवेदनशील है और यहां पहले भी कई हत्याएं हो चुकी हैं। आपसी गुटबाजी के चलते यहां आए दिन विवाद होते हैं। अधिवक्ता की मौत भी गांव में किसी बड़े विवाद का रूप न ले ले, इसी आशंका के चलते वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। इंस्पेक्टर बिशारतगंज विजय कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और उनसे तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
अस्पताल पहुंचे तमाम अधिवक्ता
संजय सिंह की मौत की सूचना मिलते ही बार एसोसिएशन के सचिव वीपी ध्यानी, उमंत रावत शीनू, अमित बिसरिया, अंतरिक्ष सक्सेना समेत तमाम अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंच गए। उन लोगों ने रजनी सिंह को ढाढस बंधाते हुए हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। देर रात रजनी सिंह की ओर से परिवार के ही लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दे दी गई है लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है।
अधिवक्ता की पत्नी की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
विज्ञापन
बिशारतगंज-अतरछेड़ी रोड पर कचहरी से लौटने के दौरान हुई घटना बिशारतगंज। कचहरी से बाइक पर अपने गांव अतर छेड़ी जा रहे अधिवक्ता 52 वर्षीय संजय सिंह की जीप से कुचलकर हत्या कर दी गई। उनकी पत्नी रजनी सिंह ने पारिवारिक रंजिश में छोटे भाई मुदित प्रताप सिंह समेत चार लोगाें पर जीप से कुचलकर हत्या का आरोप लगाया है। मुदित सपा से जिला पंचायत सदस्य प्राची सिंह का पति है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
अतरछेड़ी निवासी संजय सिंह लंबे समय से बरेली में वकालत करते थे और बाइक से आते-जाते थे। उनकी पत्नी रजनी सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह किसी कार्य से अपने छोटे बेटे बिट्टू के साथ बिशारतगंज गई थीं। इसी बीच पति का फोन आया कि वह घर आ रहे हैं तो बिशारतगंज से वह और बिट्टू भी उनके साथ हो गए। शाम करीब पांच बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। बिशारतगंज-अतर छेड़ी मार्ग पर इफको रेलवे क्रॉसिंग के पास बिट्टू ने लघुशंका करने को कहा। इस पर उनके पति ने बाइक रोक ली। बिट्टू लघुशंका करने लगा और वह कुछ दूरी पर खड़ी हो गईं। इसी बीच पीछे की ओर से आई तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गिरी तो जीप चला रहे उनके छोटे भाई मुदित प्रताप सिंह ने पहिये से उनके पति का सिर कुचल दिया। इसके बाद उसने जीप पीछे करके एक बार फिर उनका सिर कुचला और भाग निकला। रजनी सिंह के मुताबिक जीप में मुदित के अलावा मयंक सिंह, गुड्डू सिंह और राहुल सिंह भी सवार थे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पीआरवी ने उन्हें मझगवां सीएचसी पहुंचाया लेकिन हालत गंभीर होने के चलते बरेली रेफर कर दिया। रजनी सिंह के मुताबिक उस समय उनके पति बात कर रहे थे। वे लोग उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। इसके बाद उनका शव जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
रंजिश में बेटे को जेल भिजवाने का आरोप
रजनी सिंह ने बताया कि देवर मुदित सिंह उन लोगों से रंजिश रखता है। कई बार उनके पति पर हमला कराया और मुकदमे में भी फंसाने की धमकी दी। कहा कि उनका बड़ा बेटा अभ्युदय सिंह उर्फ किट्टू बहुत तेज तर्रार है। वह मुदित से कहता था कि अगर उसके पिता को कुछ हुआ तो उसेे छोड़ेगा नहीं। इसी वजह से उनके बेटे को चोरी के मामले में फंसा दिया और सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।हत्या की थी आशंका, दी गई थी सुपारी
रजनी ने कहा कि उनके पति को अपनी हत्या की पहले से ही आशंका थी। वह कहते थे कि मुदित एक्सीडेंट कराकर उसकी हत्या करा सकते हैं। आरोप लगाया कि जीप सवार लोग बरेली से ही उनके पति के पीछे लगे थे और मौका देखकर हत्या कर दी। वे लोग सोमवार को भी उनके पीछे लगे थे लेकिन इरादों में कामयाब नहीं हो सके। कहा कि एक साल पहले भी मुदित ने उनके पति की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी भी दी थी लेकिन बात खुल गई और आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। विवाद का कारण उन्होंने मुदित की पत्नी जिला पंचायत सदस्य प्राची सिंह को बताया। कहा कि शादी से पहले प्राची के पिता से उनके पति का विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते शादी होने से बाद से ही वह उनके पति की हत्या कराने के रास्ते खोज रही थी।संवेदनशील गांव अतरछेड़ी, फोर्स तैनात
आंवला तहसील का गांव अतरछेड़ी काफी संवेदनशील है और यहां पहले भी कई हत्याएं हो चुकी हैं। आपसी गुटबाजी के चलते यहां आए दिन विवाद होते हैं। अधिवक्ता की मौत भी गांव में किसी बड़े विवाद का रूप न ले ले, इसी आशंका के चलते वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। इंस्पेक्टर बिशारतगंज विजय कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और उनसे तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।अस्पताल पहुंचे तमाम अधिवक्ता
संजय सिंह की मौत की सूचना मिलते ही बार एसोसिएशन के सचिव वीपी ध्यानी, उमंत रावत शीनू, अमित बिसरिया, अंतरिक्ष सक्सेना समेत तमाम अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंच गए। उन लोगों ने रजनी सिंह को ढाढस बंधाते हुए हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। देर रात रजनी सिंह की ओर से परिवार के ही लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दे दी गई है लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है।अधिवक्ता की पत्नी की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात