{"_id":"6ad28a08e6f969f5db0e2ceb","slug":"advised-adopting-modern-techniques-for-sugarcane-sowing-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-102194-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गन्ना बोआई के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गन्ना बोआई के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने की दी सलाह
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। द्वारिकेश चीनी मिल की ओर से शुक्रवार को गांव उचसिया स्थित एक बरातघर में शरदकालीन गन्ना बोआई गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के करीब 400 किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी में किसानों को गन्ने की अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, उन्नत प्रजातियों के चयन, संतुलित खाद के प्रयोग तथा मिट्टी की जांच कराने की सलाह दी गई।
गोष्ठी में शाहजहांपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक संजीव पाठक ने किसानों को ट्रेंच पद्धति, सिंगल बड विधि और एफआरबी विधि से गन्ना एवं गेहूं की सहफसली खेती करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गन्ने की बुवाई चार से पांच फूट की दूरी पर करने से उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। साथ ही खेत में खरपतवार नियंत्रण, अवशेष प्रबंधन, हरी खाद के इस्तेमाल और मिट्टी की जांच के आधार पर पोषक तत्वों का प्रयोग करने पर जोर दिया।
समिति फरीदपुर के अध्यक्ष बज्रकिशोर शर्मा, वरिष्ठ अधिशासी उपाध्यक्ष अनिल कुमार त्यागी और उपेंद्र उपाध्याय ने किसानों को संबोधित किया। गोष्ठी के दौरान चीनी मिल की ओर से स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें किसानों के रक्तचाप और ब्लड शुगर की जांच की गई। संवाद