{"_id":"5f762e608ebc3e9b7a5befb5","slug":"adulterated-chilli-and-coriander-spices-also-recovered-samples-taken-bareilly-news-bly4218058186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी मिर्च और धनिया मसाला भी बरामद, सैंपल लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी मिर्च और धनिया मसाला भी बरामद, सैंपल लिए गए
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं के बबलू ने कानपुर से दिलाई थीं मशीनें, दिल्ली से अवैध बसों में लाते थे नामी ब्रांडों के रैपर
विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज की फर्म के मिलावटखोर व्यापारी सचिन गुप्ता के जरिये बारादरी पुलिस रोज नए राज खोल रही है। अब मिलावटी मिर्च और धनिया पाउडर भी बरामद हुआ है। एफएसडीए ने उसका सैंपल लिया है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को जेल भेजने की बात कह रही है।
प्रिया ट्रेडर्स फर्म का मालिक नितिन गुप्ता अपने भाई सचिन गुप्ता के साथ मिलकर मिलावटी मसालों, नकली गुटखा और बीडी का धंधा कर रहा था। सचिन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके भाई नितिन को पुलिस अब तक नहीं तलाश पाई है। पुलिस ने सचिन से बातचीत के बाद मिलावटी मिर्च और धनिया भी बरामद कर लिया। इस मामले में सुस्ती पर एफएसडीए पर उंगली उठ रही थीं। अब एफएसडीए ने मिलावटी हल्दी, मिर्च और धनिया के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं।
सचिन ने पुलिस को बताया कि वे दोनों भाई बरसों ने नकली मसाले बनाकर बेचने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात बदायूं निवासी बबलू खान से हुई। बबलू ने उसे नकली गुटखा का धंधा करने का सुझाव दिया। बबलू ने ही उसे कानपुर से गुटखा बनाने और पैक करने की मशीनें दिलाईं। वहीं से सिंथेटिक सुपारी और कत्था की सप्लाई के लिए सेटिंग कराई। दिल्ली के खारी बावली से उसने ब्रांडेड कंपनियों के रैपर मंगाने का जुगाड़ किया। अवैध रूप से संचालित होने वाली निजी बसों से यह रैपर दिल्ली से बरेली मंगाए जाते थे। घटिया ग्रेड की बीड़ी वह मध्य प्रदेश से मंगाता था और उससे यहां प्रचलित ब्रांड की पैकिंग में बिक्री करता था।

मिलावटी मिर्च, मसाले और नकली गुटखा आदि बनाने के धंधेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूछताछ में नए नाम सामने ला रही है। इन्हें विवेचना में जोड़ा जाएगा। गिरफ्तारी भी होंगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी