{"_id":"6494a7b5ab9ada2a9001aa44","slug":"admission-will-be-done-on-the-basis-of-merit-in-girls-college-bhud-bareilly-news-c-4-1-189150-2023-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: बरेली के कन्या महाविद्यालय भूड़ में मेरिट के आधार पर होंगे प्रवेश, जानिए कितनी हैं सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन: बरेली के कन्या महाविद्यालय भूड़ में मेरिट के आधार पर होंगे प्रवेश, जानिए कितनी हैं सीटें
Fri, 23 Jun 2023 03:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 03:11 PM IST
सार
बरेली के कन्या महाविद्यालय भूड़ में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक प्रवेश प्रक्रिया नई शिक्षा नीति के तहत ऑनलाइन पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
कन्या महाविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कन्या महाविद्यालय भूड़ में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक प्रवेश प्रक्रिया नई शिक्षा नीति के तहत ऑनलाइन पूरी की जाएगी। शैक्षिक सत्र 2023-24 में स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन आने शुरू हो गए हैं। प्राचार्य डॉ. सुनीता जोशी ने बताया कि विवि की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश फॉर्म भरा जा सकता है।
विज्ञापन
फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करनी होगी। मेरिट के आधार पर छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। प्रधानाचार्य का कहना है कि कॉलेज में नियमित कक्षाएं लगती हैं। पाठ्यक्रम पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। शिक्षण के लिए कॉलेज में अधिकतर महिला स्टाफ ही तैनात है।
विज्ञापन
प्रवेश के लिए उपलब्ध सीटें
स्नातक
बीए - 640
परास्नातक
अंग्रेजी - 60
चित्ररंजन कला - 30
हिंदी - 60
संगीत वादन - 60
छात्राओं की सुरक्षा पर दिया जाता है विशेष ध्यान
प्राचार्य का कहना है कि कॉलेज परिसर में छात्राओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है। शिक्षण अवधि के दौरान मुख्य द्वार बंद रहता है। यह भी ध्यान दिया जाता है कि कॉलेज परिसर के आस-पास छात्राएं सुरक्षित महसूस करें।
कॉलेज का प्रॉक्टोरियल बोर्ड और महिला सुरक्षा सेल के सदस्य आवश्यकता पड़ने पर छात्राओं से बात करते हैं। उन्हें सुरक्षित माहौल मिल पा रहा है या नहीं, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के समक्ष इस पर छात्राएं भी अपनी राय रख सकती हैं। छात्राओं की समय-समय पर काउंसलिंग भी की जाती है।
शिक्षा में बेहतर कॅरिअर बना चुकी हैं महाविद्यालय की छात्राएं
महाविद्यालय की छात्राओं ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कॅरिअर हासिल किया है। वर्तमान में कई छात्राएं उच्च शिक्षा की दिशा में बेहतर काम कर रही हैं तो कई माध्यमिक स्कूलों में सेवाएं दे रही हैं। इनमें डॉ. चंद्र मिश्रा, डॉ. पूर्णिमा अनिल, डॉ. सविता उपाध्याय, साधना मिश्रा, अंजली सागर, मीना सिंह आदि प्रमुख हैं।