{"_id":"612d2c108ebc3e7a18371d1f","slug":"admission-process-will-not-be-completed-in-24-hours-15-days-more-chance-bareilly-news-bly4579917138","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में नहीं पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया, 15 दिन का और मिले मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में नहीं पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया, 15 दिन का और मिले मौका
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाविद्यालयों के प्रवेश समन्वयकों ने विश्वविद्यालय के विलंब शुल्क के आदेश पर जताई आपत्ति
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के पंजीकरण शुल्क जमा करने का मंगलवार को आखिरी दिन है। सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने 31 अगस्त तक सभी विद्यार्थियों का पंजीकरण शुल्क जमा न होने पर विलंब शुल्क लेने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस पर महाविद्यालयों ने कड़ी आपत्ति जताई है। महाविद्यालयों के प्रवेश समन्वयकों का कहना है कि 24 घंटे में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर पाना संभव नहीं है। लिहाजा प्रवेश के लिए 15 दिन का और समय दिया जाए।
महाविद्यालयों के मुताबिक, 22 अगस्त को विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश नियमावली उपलब्ध कराई गई। 23 अगस्त से प्रवेश शुरू कर दिए गए। महज सात दिन में हजारों की तादाद में पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश असंभव है। इस बीच सर्वर की दिक्कत होने से कई विद्यार्थी सीट लॉक कराने के बाद भी शुल्क जमा नहीं कर सके हैं। इसके चलते अभी पंजीकरण शुल्क जमा कर पाना मुश्किल है। बरेली कॉलेज में करीब 10 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। इसमें से अभी करीब पांच हजार विद्यार्थियों ने सीट लॉक की है, पर बड़ी तादाद में शुल्क जमा नहीं करा सके हैं।
ऐसी ही स्थिति कमोवेश सभी महाविद्यालयों में है। इसकी वजह से सभी विद्यार्थियों का संयुक्त पंजीकरण शुल्क जमा कराना महाविद्यालयों के लिए दुष्कर है। मामले पर बरेली कॉलेज के प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि महाविद्यालय में स्नातक और प्रोफेशनल कोर्स के तमाम विद्यार्थी शुल्क जमा नहीं करा सके हैं। ऐसे में अभी पंजीकरण शुल्क नहीं जमा हो सकता है। 15 दिन का मौका और मिलना चाहिए।