फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Administration strict on the problem of waterlogging, encroachment removed

Bareilly News: जलभराव की समस्या पर प्रशासन सख्त, हटवाया अतिक्रमण

Tue, 17 Jun 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Administration strict on the problem of waterlogging, encroachment removed
जल निकास के लिए आज भी नालों से अतिक्रमण हटाते कर्मचारी
बहेड़ी। एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव व अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने सोमवार को कस्बे की सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की टीम भी रही। प्रशासन की टीम ने कुछ जगहों से अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने नैनीताल रोड, मीना बाजार, मोहल्ला तलपुरा और रेलवे लाइन के नाले का दौरा किया और सफाई कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान नालों पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई। सफाई इंस्पेक्टर अहमद हसन को अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी करने व जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटावाया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि नालों की नियमित और पूर्ण सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि बरसात में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अतुल गर्ग, नगर अध्यक्ष सलीम रहबर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed