{"_id":"66120479eb6c0d77530a2d2f","slug":"aditya-came-to-defense-of-his-father-shivpal-yadav-says-what-is-being-publicized-is-not-statement-given-2024-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'वोट देंगे तो ठीक है, नहीं देंगे तो...' पिता शिवपाल यादव के इस बयान पर बेटे आदित्य ने कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'वोट देंगे तो ठीक है, नहीं देंगे तो...' पिता शिवपाल यादव के इस बयान पर बेटे आदित्य ने कही ये बड़ी बात
Sun, 07 Apr 2024 07:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Apr 2024 07:58 AM IST
सार
UP Lok Sabha Election 2024: सपा महासचिव और बदायूं लोकसभा सीट से प्रत्याशी शिवपाल यादव के बचाव में बेटे आदित्य आए हैं। वोट देंगे तो ठीक है, नहीं देंगे तो हिसाब-किताब भी होगा, वाले बयान पर आदित्य ने कहा कि जो प्रचारित किया जा रहा, वह बयान दिया ही नहीं है।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव, उनके बेटे आदित्य यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वोट देंगे तो ठीक है, नहीं देंगे तो हिसाब-किताब भी होगा। ऐसा कोई बयान सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं बदायूं से प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने दिया ही नहीं। यह बात उनके बेटे और चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे आदित्य यादव ने शनिवार को कही।
वह बदायूं स्थित सांसद धर्मेंद्र यादव के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुल 25 सेकेंड का बयान काट छांटकर प्रसारित किया गया है। यह आधा-अधूरा बयान सपा को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रायोजित किया गया है।
आदित्य यादव ने कहा कि अगर पूरा बयान सुनेंगे तो बात साफ हो जाएगी। बिसौली का वीडियो है, वहां की जनता ने जिन्हें सपा के टिकट पर विधायक चुना, वह पार्टी की नीतियों के विपरीत भाजपा का साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने लालच में राज्यसभा के चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोटिंग की। इसे लेकर ही शिवपाल सिंह यादव ने विस्तृत बयान दिया था। शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि जनता ने आशुतोष मौर्या को जिस उम्मीद के साथ वोट देकर बिसौली से विधायक चुना था, उन्होंने उस पर ही पानी फेर दिया है।

विधायक ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। यह चुनाव ऐसे लोगों से हिसाब-किताब करने का है जो निजी फायदे के लिए पार्टी की विचारधारा के विपरीत काम कर रहे हैं। उनसे हिसाब- किताब करने की जरूरत है। आदित्य ने कहा कि वह भी इस बात को डंके की चोट पर कह रहे हैं कि जनता अब ऐसे नेताओं का हिसाब किताब कर दे जो अपनी पार्टी की विचारधारा से हटकर जनता को धोखा दे रहे हैं और उसका भरोसा तोड़ रहे हैं।
शिवपाल यादव ने ये कहा था
चुनावी जनसंपर्क सभा के दौरान का शिवपाल यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह कहते हैं कि हम सब का वोट मांगेंगे। जो देगा तो देगा, जो नहीं देगा तो अपने लोग हैं ही लाखों वोटो से जिताने के लिए। आगे कहते हैं कि जो वोट नहीं देगा, तो फिर हिसाब किताब भी होगा। सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने सपा को घेरना शुरू कर दिया।