{"_id":"5fc9446e8ebc3e9bd91abc16","slug":"adg-takes-cognizance-of-jam-in-the-city-diversion-may-change-bareilly-news-bly428940113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जाम का एडीजी ने लिया संज्ञान, डायवर्जन में हो सकता है बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जाम का एडीजी ने लिया संज्ञान, डायवर्जन में हो सकता है बदलाव
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सेतु निगम के अफसरों से भी फालतू सामान सड़कों से हटाने को कहा
बरेली। एडीजी ने चौपुला चौराहा बंद होने की वजह से लग रहे जाम व अव्यवस्था का संज्ञान लिया है। करीब 75 दिन की बंदी में हालात सही रखने के लिए उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से बात की है। साथ ही सेतु निगम के अधिकारियों से जल्दी काम कराने व रास्ते से फालतू सामान हटाने को कहा है। एडीजी जरूरत पर ट्रैफिक डायवर्जन में बदलाव करा सकते हैं।
पुल निर्माण की वजह से शहर के सबसे व्यस्त चौपुला चौराहे पर हाल ही में 75 दिनों के लिए यातायात बंद कर दिया गया है। एसपी यातायात संजीव कुमार बाजपेई ने इस अवधि के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया है और हर श्रेणी के वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते सुझाए हैं। तमाम लोग डायवर्जन का पालन भी कर रहे हैं पर बड़ी संख्या में लोग नियम तोड़कर दूसरे रास्तों पर निकल रहे हैं। लंबी कारें व लोडेड वाहन लेकर लोग सुभाषनगर व बिहारीपुर के तंग रास्तों से जा रहे हैं तो जाम लग रहा है। सुभाषनगर पुलिया पर तो दिन के अलावा रात दस बजे तक रोज ही जाम की नौबत रहती है। इससे स्थानीय लोग व आम राहगीर परेशानी झेल रहे हैं।
एडीजी अविनाश चंद्र ने अब इस स्थिति को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले में यातायात पुलिस व सेतु निगम के अधिकारियों से बात कर जनता को और सहूलियत दिलाने की बात कही है। सेतु निगम अफसरों से अपेक्षा की गई है कि जिन रास्तों पर काम के साथ ही संचालन भी हो रहा है वहां सड़क से फालतू की निर्माण सामग्री हटवाकर कहीं और रखवा दें। जरूरत के हिसाब से उसका प्रयोग करें ताकि संचालन भी चलता रहे।

जनता की दिक्कतें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित विभागों से संपर्क साधा है। जनता को भी निर्धारित रास्तों से ही आवागमन करना चाहिए और जल्दबाजी से बचना चाहिए ताकि दूसरों को भी परेशानी न हो। यातायात नियमों का पालन करने से समस्या से काफी निजात मिलेगी। - अविनाश चंद्र, एडीजी जोन