{"_id":"667cc6c0da4a23d1f707d6a9","slug":"adg-ramit-sharma-took-charge-bareilly-zone-2024-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एडीजी रमित शर्मा ने संभाला कार्यभार, कहा- अपराध और भ्रष्टाचार पर लगाएंगे लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एडीजी रमित शर्मा ने संभाला कार्यभार, कहा- अपराध और भ्रष्टाचार पर लगाएंगे लगाम
Thu, 27 Jun 2024 07:26 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:26 AM IST
सार
बरेली जोन के नए एडीजी रमित शर्मा ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने सबसे पहले पीलीभीत बाइपास पर हुई फायरिंग के मामले में अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली।
विज्ञापन
एडीजी रमित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जोन के नए एडीजी रमित शर्मा ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने बताया कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी प्राथमिकता होगी। बरेली व मुरादाबाद रेंज के नौ जिलों में अपराधियों, भूमाफिया और भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
यहां एडीजी रहे पीसी मीना का तबादला पुलिस आवास निगम के एडीजी पद पर हो गया है। उनकी जगह प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा को बरेली भेजा गया है। वह मंगलवार रात बरेली आ गए थे। बुधवार सुबह उन्होंने आईजी डॉ. राकेश सिंह से कार्यभार ग्रहण किया। आईजी व निवर्तमान एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने उन्हें जिले की मौजूदा स्थिति व हालिया घटनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
पीलीभीत बाइपास पर हुई फायरिंग के बारे में भी एडीजी ने अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली। एडीजी ने बताया कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कराने व जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर वह जोर देंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
अतीक और अशरफ का किला ढहाने को चर्चित
रमित शर्मा 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह पीलीभीत व शाहजहांपुर समेत 11 जिलों में पुलिस कप्तान रह चुके हैं। बरेली में आईजी रहते उन्होंने काला गुलाब मिशन के तहत माफिया की कमर तोड़ दी थी। यहां से उनके प्रयागराज जाने के कुछ समय बाद वहां उमेश पाल हत्याकांड हो गया था। इसमें शामिल माफिया अतीक व अशरफ का किला ढहाने को लेकर भी वह चर्चित रहे हैं।

रात में पहुंचे एसएसपी, आज लेंगे प्रभार
जिले के नए एसएसपी अनुराग आर्य बुधवार रात बरेली पहुंच गए। वह एसपी ट्रैफिक शिवराज से बृहस्पतिवार सुबह प्रभार लेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह ही अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक लेंगे व मीडिया से बात करेंगे।
निवर्तमान एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने तबादले का आदेश मिलने के बाद मंगलवार शाम को ही एसपी ट्रैफिक को कार्यभार सौंप दिया था। वह बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में कुछ समय बैठे। सुबह वह भी लखनऊ निकल जाएंगे और वहां एसटीएफ के एसएसपी पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।