फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Action should be taken against those who demolished the tomb in Fatehpur

Bareilly News: फतेहपुर में मकबरे को गिराने वालों पर हो कार्रवाई

Tue, 12 Aug 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Action should be taken against those who demolished the tomb in Fatehpur
बरेली। फतेहपुर में मकबरे को गिराया जाना एक साजिश है। इसके दोषियों को गिरफ्तार पर उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। यह मांग ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोमवार को फतेहपुर जिले में मकबरे को गिराकर वहां पूजा पाठ करने से तनाव फैल गया है। यह तरीका गलत है। उन्होंने कहा कि हिंदूवादी संगठनों के लोग कौन होते हैं, जो मकबरे को शहीद करें। उनको कोर्ट जाना चाहिए था, पुलिस में जाना चाहिए था। कानून के जरिए अपने मसले को हल कराते। उनका आरोप है कि इसके लिए साजिश रची गई है ताकि उत्तर प्रदेश में शांति और मोहब्बत के माहौल को नुकसान पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

मौलाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुजारिश की है कि वह सख्त कार्रवाई करें, जिन-जिन लोगों ने दखलअंदाजी की है और कानून को अपने हाथ में लिया है, उनको जेल की सलाखों के पीछे डाला जाए। उन्होंने अपील की है लोग अमन बनाएं रखें और यह भी कहा कि लोग मीडिया कर्मियों पर हमला न करें। माहौल शांत बनाए रखने लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed