{"_id":"63408079c1add60c432c6743","slug":"acident-bareilly-news-bly500070993","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: बारिश से निघासन में झोपड़ी पर गिरा पेड़, मां की मौत, बेटा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: बारिश से निघासन में झोपड़ी पर गिरा पेड़, मां की मौत, बेटा जख्मी
Sat, 08 Oct 2022 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, निघासन (लखीमपुर खीरी)
अमर उजाला नेटवर्क, निघासन (लखीमपुर खीरी)
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:09 AM IST
सार
इलाके के गांव बोझिया में शुक्रवार दोपहर एक विशालकाय पाकड़ का पेड़ अचानक झोपड़ी पर गिर गया।हादसे में शकुंतला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा निखिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के गांव बोझिया में शुक्रवार दोपहर एक विशालकाय पाकड़ का पेड़ अचानक झोंपड़ी पर गिर गया। हादसे में एक महिला शकुंतला की मौत हो गई, जबकि उसका छह साल का बेटा निखिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने मृतका के परिवार को पांच लाख की सहायता देने की बात कही है।
विज्ञापन
ग्रामीण रामखेलावन गौतम की झोंपड़ी के सामने एक पुराना पाकड़ का पेड़ लगा था। शुक्रवार दोपहर बारिश के दौरान अचानक पेड़ झोपड़ी पर गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर रामखेलावन, उनकी पत्नी प्रेमपती, बहू शकुंतला पत्नी महेश और उसका पुत्र निखिल दब गए। चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह दबे हुए लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे में शकुंतला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा निखिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रामखेलावन और उसकी पत्नी प्रेमपती मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। सूचना पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह शाम करीब पांच बजे सीधे रमियाबेहड़ सीएचसी पर पहुंचे। उन्होंने निखिल को ओयल स्थित जिला अस्पताल रेफर कराया।
विज्ञापन