फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   acident

अनियंत्रित होकर खाई में पलटी मिनी बस, एक की मौत

Fri, 16 Sep 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

हरियाणा से लखीमपुर लौट रही मिनी बस गजरौला क्षेत्र में असम हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और छह को मामूली चोटें आईं।श्रद्धालुओं भरी बस हरिद्वार से गोला लौट रही बस गजरौला थाना क्षेत्र में पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई थी।

विज्ञापन
acident

विस्तार

गजरौला। हरियाणा से लखीमपुर लौट रही मिनी बस गजरौला क्षेत्र में असम हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में लखीमपुर के गांव हिकमतनगर निवासी विनोद कुमार (40) की मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और छह को मामूली चोटें आईं। बस में चालक समेत 15 लोग सवार थे।
विज्ञापन

लखीमपुर के गोला क्षेत्र के गांव हिकमत नगर में रहने वाले 14 लोग हरियाणा में मजदूरी कर मिनी बस से घर लौट रहे थे। बस को रोहतक के थाना बहुअकबरपुर क्षेत्र का रहने वाला मोनू उर्फ देवेंद्र चला रहा था। सुबह साढ़े सात बजे गजरौला में असम हाईवे पर मुड़ैला पुलिया के पास स्टेयरिंग फेल होने से चालक संतुलन खो बैठा। बस पेड़ से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से लोगों को बस से बाहर निकाला। हादसे में गांव हिकमत नगर निवासी विनोद कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक मोनू समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। विनोद के शव को पोस्टमार्टम भिजवाने के साथ ही गोला पुलिस को फोन कर परिवार वालों को जानकारी भिजवाई।
विज्ञापन

यह लोग हुए घायल
1. जितेंद्र कुमार पुत्र राम सागर (28) हिकमतनगर, गोला
2. ओमप्रकाश पुत्र ओमकार (60) हिकमतनगर, गोला
3. जगतराम पुत्र सुंदरलाल (22) हिकमतनगर, गोला
4. विनोद कुमार पुत्र बालक राम (30) हिकमतनगर, गोला
5. सोलजर पुत्र रामनरेश (22) हिकमतनगर, गोला
6. बब्लू पुत्र राम कुमार (32) मौलवीगंज, गोला
7. मोनू उर्फ देवेंद्र पुत्र धर्मवीर (34) रोहतक हरियाण
000
मामूली रूप से घायल
1. आशाराम पुत्र ताराचंद (30) हिकमतनगर, गोला
2. प्रभुदयाल पुत्र सुंदरलाल (22) हिकमतनगर, गोला
3. माखनलान पुत्र रामऔतार (42) हिकमतनगर, गोला
4. प्रेम सागर पुत्र राजेंद्र प्रसाद (42) हिकमतनगर, गोला
5. नितिन पुत्र राजेंद्र प्रसाद (18) हिकमतनगर, गोला
6. वेदराम पुत्र बहोरीलाल (22) हिकमतनगर, गोला
‘स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हुआ। एक मजदूर की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’
- दिनेश कुमार पी., एसपी
हाईवे पर पहले भी हो चुका है हादसा, 10 लोगों की हुई थी मौत
पीलीभीत। गजरौला क्षेत्र में जिस स्थान पर बृहस्पतिवार सुबह मिनी बस पलटी थी। उससे करीब तीन किलोमीटर आगे 23 जून को यानी 84 दिन पहले भयानक हादसा हो चुका है। उसमें भी गोला निवासी एक ही परिवार के नौ लोगों की जान गई थी। चालक की भी मौत हो गई थी। श्रद्धालुओं भरी बस हरिद्वार से गोला लौट रही बस गजरौला थाना क्षेत्र में पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई थी। बस में 17 लोग सवार थे। जिनमें से दस की मौत हो गई और सात घायल हुए थे। बताते हैं कि सुबह चार बजे ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। सभी श्रद्धालु गोला के व एक ही परिवार के लोग हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed