{"_id":"5f8b19135fa20b384b100d58","slug":"acid-attack-on-brother-in-law-and-bhabhi-fir-registered-against-unknown-both-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: झोपड़ी में सो रहे देवर-भाभी पर अज्ञात बदमाश ने फेंका तेजाब, दोनों झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: झोपड़ी में सो रहे देवर-भाभी पर अज्ञात बदमाश ने फेंका तेजाब, दोनों झुलसे
Sat, 17 Oct 2020 09:47 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 17 Oct 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के थाना मितौली क्षेत्र में एक गांव के बाहर पड़ी झोपड़ी में सो रहे देवर और भाभी पर शुक्रवार की रात किसी ने तेजाब फेंक दिया, जिससे दोनों झुलस गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद झुलसे युवक को लखनऊ रेफर कर दिया तो महिला को छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
परिवार वालों ने किसी रंजिश से इनकार किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव निवासी एक युवक ने बताया कि उसका पॉलेशर गांव के बाहर लगा है। काफी समय से उनके पिता और ताई वहीं बनी झोंपड़ी में सोते हैं।
विज्ञापन
रोज की तरह शुक्रवार की रात भी पिता और ताई सो रहे थे। रात 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर तेजाब फेंक दिया, जिससे दोनों झुलस गए। परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और दोनों को लेकर पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर युवक को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया, जबकि महिला को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। युवक ने बताया कि उसके पिता और परिवार के किसी से भी दुश्मनी नहीं है।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं लखनऊ में भर्ती युवक की हालत में भी सुधार बताया गया है।