{"_id":"65d446bd056e4653e101787d","slug":"accused-saddam-appeared-in-bareilly-court-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बदायूं जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया सद्दाम, बरेली में रहकर की थी अशरफ की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बदायूं जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया सद्दाम, बरेली में रहकर की थी अशरफ की मदद
Tue, 20 Feb 2024 12:00 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:00 PM IST
सार
बरेली की खुशबू एनक्लेव कॉलोनी में फर्जी नाम पते व कागजात के सहारे सद्दाम करीब तीन साल तक मन्म्मद हसीन के मकान में किराये पर रहा था। उसने जेल में अशरफ से शूटरों की मुलाकात कराई थी।
विज्ञापन
आरोपी सद्दाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफिया अशरफ का साला सद्दाम बदायूं जेल से सोमवार को बरेली लाया गया। यहां नए मामले में उसे तलब किया गया। बरेली में केस के ट्रायल के दौरान अब सद्दाम की पेशी यहां होती रहेगी। फिलहाल उसे दोपहर में ही बदायूं जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
थाना बारादरी क्षेत्र की खुशबू एनक्लेव कॉलोनी में फर्जी नाम पते व कागजात के सहारे सद्दाम करीब तीन साल तक मन्म्मद हसीन के मकान में किराये पर रहा था। उसने जेल में अशरफ से शूटरों की मुलाकात कराई थी। प्रयागराज में उमेशपाल हत्याकांड के बाद जब खुलासा हुआ तो हसीन ने बारादरी थाने में सद्दाम के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट करा दी।
विज्ञापन
सद्दाम ने बताया था मुश्ताक नाम
लिखाया था कि सद्दाम जब किराए पर मकान लेने आया तो अपना नाम मुश्ताक बताया था। एग्रीमेंट पेपर भी मुश्ताक नाम से तैयार कराया गया था। जनवरी 2023 में जब वह किराया लेने आए तो उन्हें धमकाया कि उसका नाम सद्दाम है। वह प्रयागराज का रहने वाला है। दोबारा से किराया मांगा तो हत्या कर देगा। अशरफ और अतीक का नाम लेकर भी धमकाया।
विज्ञापन
कई महीने बाद एसटीएफ ने दिल्ली से सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। बरेली जेल में कुछ दिन रखने के बाद उसे बदायूं जेल भेज दिया गया। इसी मामले में बारादरी पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने सद्दाम को तलब किया था। बदायूं पुलिस ने सोमवार को बरेली कोर्ट में उसे पेश किया। फिर वापस ले गई।