{"_id":"69341d6a53363a2fac09d60b","slug":"accused-of-smuggling-opium-worth-52-lakh-rupees-arrested-in-bareilly-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 52 लाख रुपये की अफीम के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, एएनटीएफ टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 52 लाख रुपये की अफीम के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, एएनटीएफ टीम ने की कार्रवाई
Sat, 06 Dec 2025 05:42 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Dec 2025 05:42 PM IST
सार
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में एएनटीएफ टीम ने अफीम तस्करी के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। उससे 5.2 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने बरामद अफीम की कीमत करीब 52 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में अफीम तस्करी का आरोपी अलीगंज निवासी युवक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम के हत्थे चढ़ गया। युवक के पास से टीम ने 52 लाख रुपये की अफीम और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। सुभाषनगर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अलीगंज ढकिया निवासी रामऔतार को एएनटीएफ की टीम ने सुभाषनगर क्षेत्र के महेशपुर फाटक के पास यात्री शेड से पकड़ा है। रामऔतार के पास से 5.2 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। रामऔतार ने पूछताछ में टीम को बताया कि वह झारखंड से अफीम लाकर शहर में सप्लाई करता है। वहां के तस्करों से भी अफीम मंगा लेता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: अवैध अप्रवासियों की तलाश में टीम के साथ सड़क पर उतरे डीएम-एसएसपी, संदिग्धों से की पूछताछ
विज्ञापन
रांची का डेविड लेकर आया था अफीम
रांची के रहने वाले डेविड के खिलाफ बदायूं में मुकदमा चल रहा है। वह मुकदमे की तारीख पर आया तो झारखंड से अफीम लाकर देवचरा में रामऔतार को सप्लाई कर दी। यह अफीम रामऔतार पंजाब की पार्टी को बेचने वाला था, तभी एएनटीएफ की टीम ने महेशपुर फाटक के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। वांछित डेविड की तलाश की जा रही है।