फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of seizing vehicle for not getting bribe, later compromise

Bareilly News: रिश्वत न मिलने पर वाहन सीज करने का आरोप, बाद में समझौता

Sun, 25 May 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Accused of seizing vehicle for not getting bribe, later compromise
बरेली। एक लाख रुपये घूस नहीं देने पर पर वाहन सीज करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को व्यापारियों ने बीआई बाजार स्थित राज्य कर विभाग के कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों का घेराव किया। हालांकि, बाद में समझौता हो गया और वाहन को छोड़ा गया।
विज्ञापन

बरेली ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शोभित सक्सेना के नेतृत्व में शनिवार को व्यापारी राज्य कर अपर आयुक्त एसआईबी ग्रेड-2 आशीष निरंजन के कार्यालय पहुंचे। बताया कि 22 मई को बुखारा निवासी अखिलेश पटेल का ट्रक चनेहटी रैक से सीमेंट लादकर निकला था। गोदाम से सिर्फ एक किमी दूर स्थित पेट्रोल पंप पर एसआईबी के सचल दल ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

ट्रक मालिक ने कागजात दिखाने की बात कही। आरोप है कि टीम के अधिकारी ने एक लाख रुपये मिलने पर ही ट्रक छोड़ने की बात कही। रकम नहीं मिली तो ट्रक को बीआई बाजार स्थित कार्यालय लाकर सीज कर दिया। व्यापारियों के तर्क पर अपर आयुक्त ने बगैर कार्रवाई मामला सुलझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को चनेहटी माल गोदाम से रामगंगा तक जांच न करने के निर्देश दिए। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत बक्शी, अनिल अग्रवाल, केपी सिंह यादव, धीरज, नीरज समेत अन्य ट्रक मालिक मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed