{"_id":"673e5ca844017c03f1088224","slug":"accused-of-protecting-rape-accused-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103409-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने का आरोप
विज्ञापन
क्योलड़िया। एक ही गांव की दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म के बाद पुलिस ने मेडिकल के नाम पर खानापूरी कर दी है, जब दुष्कर्म पीड़िताओ ने विरोध किया तो उनके परिजनों को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। इससे परेशान पीड़िताओं ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर दोबारा मेडिकल कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव के एक ग्रामीण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उनकी 15 साल की बेटी व 14 साल की सहेली को गांव के ही दूसरे समुदाय के दो युवक अपहरण कर उत्तराखंड ले गए, जहां पर दुष्कर्म करने के साथ ही धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया है। दोनों पीड़िताएं किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकल कर टेंपो स्टैंड पहुंची और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को बताया तो वह उन्हें थाने ले गए। सूचना मिलने पर किशोरी के पिता ने थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्योलड़िया थाना प्रभारी पर दोनों किशोरियों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मेडिकल के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बिना मेडिकल कराए ही अस्पताल में अंगूठा लगवा लिया गया। उन पर फैसला करने का दबाव बनाया गया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसओ क्योलड़िया परमेश्वरी ने बताया कि किशोरियों का मेडिकल कराकर न्यायालय में बयान दर्ज करा दिए गए हैं। दोनों किशेारियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। उन पर लगे आरोप निराधार है। संवाद
विज्ञापन
--
दोनों पीडिताओं का मेडिकल हो चुका है। उनके बयान भी दर्ज हो चुके हैं। यदि उन्हें पुलिस द्वारा धमकाया जा रहा है तो ऐसा मेरे संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।
- हर्ष मोदी, सीओ नवाबगंज