{"_id":"66d8fbebe863f24b1903658a","slug":"accused-of-murder-of-married-woman-report-on-five-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-100884-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विवाहिता की हत्या का आरोप, पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विवाहिता की हत्या का आरोप, पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
आंवला। मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर गौटिया में संदिग्ध हालात में विवाहिता की हुई मौत के मामले में मायके पक्ष ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज हत्या के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के पिता हरपाल निवासी ग्राम बूची गौटिया थाना शीशगढ़ ने बताया कि सवा साल पहले बेटी की शादी की थी। शादी के बाद से आरोपी दहेज में बाइक की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे। मंगलवार को गनेशपुर के ग्रामीणों की सूचना पर जब वे बेटी के यहां पहुंचे तो देखा कि बेटी की मौत हो चुकी है। उसके गले पर खरोंच के निशान थे। ससुराली मौके से फरार थे।
मायके पक्ष की सूचना पर थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पिता की ओर से पति कुंवरपाल, ससुर तोताराम, सास जसोदा, जेठ भूपराम व ऋषिपाल के खिलाफ विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद