फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused of cheating on the pretext of job in army canteen arrested in Bareilly

Bareilly News: मुश्ताक ने खुद को बताया सुरेंद्र ठाकुर, सेना कैंटीन में नौकरी का झांसा देकर की ठगी, गिरफ्तार

Tue, 20 Feb 2024 08:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 08:20 AM IST
सार

बरेली में कैंट पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक बदायूं का रहने वाला है। उसने एक युवक से सेना कैंटीन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 25 हजार रुपये ठग लिए। 

विज्ञापन
accused of cheating on the pretext of job in army canteen arrested in Bareilly
आरोपी मुश्ताक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सेना की कैंटीन में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले बदायूं निवासी युवक को सेना इंटेलीजेंस और कैंट पुलिस ने पकड़ लिया। कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सेना इंटेलिजेंस और एजेंसियों ने उससे पूछताछ की है।

विज्ञापन


सुभाषनगर क्षेत्र निवासी सुधांशु की मुलाकात दस दिन पहले जिला बदायूं के बिनावर निवासी मुश्ताक से कैंट के वीरांगना चौक पर हुई थी। मुश्ताक ने अपना नाम सुरेंद्र ठाकुर बताया। सुधांशु से कहा कि उसकी सेना में अच्छी पकड़ है। मुश्ताक ने सुधांशु को सेना कैंटीन में 30 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। मुश्ताक ने यह शर्त रखी कि उसे चार पांच और लोगों को नौकरी के लिए लेकर आना पड़ेगा। 
विज्ञापन


मुश्ताक की बातों पर विश्वास कर सोमवार को सुधांशु अपने दस्तावेज और 25 हजार रुपये लेकर कैंट में सेंट मारिया स्कूल के पास पहुंच गए। सुधांशु ने 25 हजार रुपये और शैक्षिक दस्तावेज मुश्ताक को दे दिए। मुश्ताक 25 हजार रुपये और मांगने लगा साथ ही पांच और बेरोजगारों को लाने के लिए कहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर ठग है मुश्ताक 
सुधांशु को उसकी बातों से शक हो गया। सुधांशु ने किसी से उसके बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह शातिर ठग है और उसका असली नाम सुरेंद्र ठाकुर नहीं बल्कि मुश्ताक है। सुधांशु ने अपने रुपये वापस मांगे तो मुश्ताक मौके से फरार हो गया और अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। 

लोकसभा चुनाव: सलीम शेरवानी के करीबी आबिद रजा को झटका, सपा ने इस सीट से नीरज मौर्य को बनाया प्रत्याशी
 

सुधांशु ने कैंट थाने में मुश्ताक के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की। इससे पहले सेना इंटेलिजेंस लखनऊ की बरेली इकाई के लोग उसे मिल गए। उनकी शिकायत पर पुलिस और सेना इंटेलीजेंस की टीम सक्रिय हो गईं। कुछ ही देर में मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया गया। कैंट थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

नाम बदलकर करता था ठगी
मुश्ताक ठगी के लिए अपने दूसरे नकली नाम का इस्तेमाल करता था। मुश्ताक का असली नाम मुश्ताक पुत्र अबरार हुसैन है। वह बेरोजगारों को ठगने के लिए उन्हें अपना नाम सुरेंद्र ठाकुर बताता था। कैंट क्षेत्र में घूमकर लोगों को नौकरी के नाम पर झांसे में लेता और ठगी करता था।

पहले भी पकड़े ठग, पुलिस नहीं कर सकी कार्रवाई
कैंट क्षेत्र में अक्सर ऐसे शातिर ठग घूमते हैं जो सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगारों को अपना शिकार बनाते हैं। पिछली साल उत्तराखंड के सितारगंज निवासी विक्की मंडल ने मेडिकल परीक्षण के लिए बरेली कैंट आए अल्मोड़ा निवासी युवकों से पास कराने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये की ठगी की थी। 

सेना इंटेलिजेंस ने पीड़ितों की शिकायत पर बड़ी मुश्किल से विक्की मंडल को पकड़ा था। कैंट थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया था लेकिन एक दरोगा ने विक्की मंडल को थाने से जमानत देकर मामला निपटा दिया। बेरोजगारों ने गंभीर आरोप लगाए तो एसएसपी ने सीओ टू को जांच भी सौंपी थी। सूत्र बताते हैं कि गंभीर आरोपों के बावजूद कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी गई।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि सेना इंटेलिजेंस की सूचना पर कैंट पुलिस ने कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो बेरोजगार युवक से सेना की कैंटीन में नौकरी के नाम पर ठगी कर रहा था। अगर और भी पीड़ितों के नाम सामने आएंगे तो विवेचना में शामिल कर कार्रवाई कराई जाएगी। आरोपी को जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed