फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of charging high price of urea, farmers create ruckus

Bareilly News: यूरिया के ज्यादा दाम वसूलने का आरोप, किसानों ने किया हंगामा

Thu, 21 Dec 2023 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 21 Dec 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of charging high price of urea, farmers create ruckus
फरीदपुर। साधन सहकारी समिति ककरा खुर्द पर यूरिया के बैग पर अंकित मूल्य से ज्यादा दाम लेने को लेकर बुधवार को किसानों ने हंगामा किया। समिति के कर्मचारियों पर वसूली का आरोप लगाया। एडीओ कोऑपरेटिव संजीव द्विवेदी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गांव अठायन में ककरा खुर्द साधन सहकारी समिति है। बुधवार को यहां कई किसान यूरिया लेने पहुंचे थे। किसानों ने बताया कि यहां बैठे कर्मचारियों ने अंकित मूल्य से ज्यादा रुपये मांगे। विरोध करने पर कहा कि खाद के बैग गाड़ी से उतारने में जो खर्च आता है, उसका कोई भुगतान नहीं मिलता। यह खर्च हमें किसान की जेब से ही वसूल करना होता है।
विज्ञापन

अमृति गांव के किसान नन्हेलाल ने बताया कि जब इसका विरोध किया तो वहां बैठे कर्मचारी ने नैनो यूरिया देने का दबाव बनाया। ककरा खुर्द के किसान सूरजपाल ने भी वसूली की बात कही। शेखापुर गांव के किसानों ने ज्यादा दाम लेने का आरोप लगाया। इस संबंध में एडीओ कोऑपरेटिव संजीव द्विवेदी ने बताया कि अगर किसानों से खाद के अधिक रुपये लिए गए हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed