फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused died in an accident who was running away after killing an innocent In Bareilly

Murder: मासूम की हत्या कर भागते आरोपी की हादसे में मौत, खुन्नस में दो बच्चों को दबाया था गला, एक गंभीर

Thu, 22 Dec 2022 10:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 22 Dec 2022 10:38 AM IST
सार

बरेली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक मजदूर ने मालिक के परिवार के दो बच्चों की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की, इनमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। वहीं, घटना के बाद भागने के दौरान आरोपी की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Accused died in an accident who was running away after killing an innocent In Bareilly
आरोपी और मासूम बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज में बिहार के रहने वाले मजदूर ने अपने मालिक से दुश्मनी निकालने को उनके परिवार के दो बच्चों की हत्या की कोशिश की। एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। हत्या कर भागा आरोपी भी सड़क हादसे का शिकार होकर जान गंवा बैठा।
विज्ञापन


सीबीगंज की खना गौंटिया निवासी फईम कश्मीर में भवन निर्माण व वेल्डिंग ठेकेदार है। 19 दिसंबर को उसकी शादी थी। उसके पास काम करने वाला कर्मचारी बिहार निवासी नरेश यादव भी शादी में आया था और घर में ही रह रहा था। 
विज्ञापन


दोपहर में वह फईम के भतीजे पांच साल के सुभान पुत्र नईम और भांजे चार साल के अमान पुत्र अबरार को चीज दिलाने की बात कहकर गन्ने के खेत में ले गया। वहां दोनों बच्चों का गला दबाने लगा। बच्चों के चीखने पर खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़े तो नरेश भाग निकला। बच्चों को घरवाले जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने सुभान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, हत्यारोपी नरेश भागता हुआ बड़ा बाईपास पर परधौली के पास पहुंचा। वहां वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। पुलिस ने उसे भोजीपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। मृत बच्चे के पिता नईम ने नरेश पर हत्या की रिपोर्ट कराई है। 

बताया जा रहा है कि कश्मीर में फईम के पास नरेश के परिवार का एक और व्यक्ति भी काम करता था। कुछ समय पहले एक घटना में काम करते समय उसकी मौत हो गई थी। नरेश को मामले में समझौता करना पड़ा पर वह अंदरखाने ठेकेदार से रंजिश मानता था। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी की भी मौत हो गई है, कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed