फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused came out of the lockup limping and said i made a mistake in bareilly

Bareilly News: हवालात से लंगड़ाते हुए निकला आरोपी, बोला- गलती हो गई साहब; नरसंहार करने की दी थी धमकी

Sun, 21 Sep 2025 06:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Sep 2025 06:52 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर में भड़काऊ पोस्ट कर धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया। इससे पहले उसने थाने में गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगी। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन
accused came out of the lockup limping and said i made a mistake in bareilly
आरोपी ने हाथ जोड़कर मांगी माफी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे गलती हो गई है। उसे माफ कर दिया जाए। वह भविष्य में इस तरह की भड़काऊ पोस्ट नहीं करेगा और न ही किसी को राय देगा। 

विज्ञापन


आरोपी का नाम समीर है। वह फरीदपुर थाना क्षेत्र के मिर्धान का रहने वाला है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद वीडियो सामने आया है, जिसमें वह थाने में लंगड़ाते हुए चलता दिख रहा है। हाथ जोड़कर कह रहा है कि साहब गलती हो गई है। माफ कर दो। अब भविष्य में कभी ऐसी गलती कभी नहीं करूंगा। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दी थी धमकी 
इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि समीर नाम के युवक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था, जिसमें वह कह रहा है कि सिर्फ 15 मिनट पुलिस को हटा दो फिर हम दिखा देंगे कि किसमें कितनी हिम्मत है और कितना दम है। यह वीडियो पोस्ट करते हुए प्रभात सिंह भदौरिया ने एक्स पर पुलिस से शिकायत की थी। उस पर नरसंहार करने की धमकी देने और पाकिस्तान प्रेम दिखाने का आरोप लगाया गया था।

इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद दरोगा जसवीर सिंह ने आरोपी समीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने शनिवार रात उसके घर पर दबिश दी, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उससे गलती हो गई है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed