Bareilly: वीडियो कॉल कर प्रेमी को दिखाई रेल पटरी और ट्रेन के आगे कूद गई प्रेमिका, एक माह बाद खुला यह राज
बहेड़ी रेलवे के निकट 30 दिसंबर को ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई थी। उसके पिता ने पवन नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला है कि युवती ने मौत से पहले पवन को 19 बार कॉल की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में प्रेमी ने शादी से इनकार किता तो शादीशुदा प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। युवती के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल से पूरा मामला खुला। जान देने से पहले तक युवती प्रेमी के साथ फोन पर ऑनलाइन थी। वीडियो कॉल करके जंगल और रेलवे ट्रैक तक उसने प्रेमी को दिखाया था। मौत के दिन 19 बार उसने प्रेमी को कॉल की। पूरे एक महीने में 366 बार प्रेमी से बातचीत हुई।
बहेड़ी रेलवे के निकट रेलवे ट्रैक पर 30 दिसंबर को दिन में 3:02 बजे युवती ट्रेन के आगे आ गई थी। उसकी मौके पर मौत हो गई थी। बाद में मल्हपुर थाना बहेड़ी निवासी सरला देवी के रूप में उसकी पहचान की गई। सरला के पिता पोथीराम ने जीआरपी के बरेली सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि शाही निवासी पवन पुरी, बेटी के मोबाइल नंबर पर लगातार फोन करता था। बेटी परेशान थी। इसीलिए उसने जान दी।
पति से अलग रहता चाहती थी सरला
जब जीआरपी ने मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाली तो सबसे ज्यादा कॉल पवन के नंबर पर मिली। घटना से पहले भी काफी देर तक सरला व पवन में बातचीत हुई थी। जीआरपी थाना बरेली सिटी की थानाध्यक्ष पिंकीरानी ने बताया कि सरला की शादी हो चुकी थी। एक बेटी थी। पति से पटती नहीं थी तो सरला अलग रहती थी। वह पति से संबंध तोड़ना चाहती थी। उत्तराखंड के सिडकुल में एक फैक्टरी में काम करती थी।
इसी फैक्टरी में पवन भी काम करता था। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। विवाद तब हुआ जब पवन की शादी किसी और युवती से तय हो गई। सरला ने शादी के लिए कहा तो पवन ने मना किया। इसीलिए सरला ने जान देने से पहले बार बार पवन को कॉल की। पवन की अब शादी हो चुकी है। विवेचना के बाद पवन को गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अब मामले की जांच की जा रही है।