फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused arrested for selling drugs outside schools in Cantt area Bareilly

Bareilly News: कैंट इलाके में स्कूलों के बाहर ड्रग्स बेचने का आरोपी गिरफ्तार, स्मैक बरामद

Sat, 14 Sep 2024 07:57 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Sep 2024 07:57 AM IST
सार

बरेली में मिलिट्री इंटेलीजेंस की सूचना के आधार पर पुलिस ने कैंट इलाके में सैय्यद फैज अली नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फैज कैंट इलाके में स्कूलों के बाहर ड्रग्स बेचता था। 

विज्ञापन
Accused arrested for selling drugs outside schools in Cantt area Bareilly
आरोपी सैय्यद फैज अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिलिट्री इंटेलीजेंस की सूचना पर पुलिस ने कैंट इलाके में स्कूल-कॉलेजों के बाहर ड्रग्स बेचने के आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से स्मैक बरामद हुई है। 

विज्ञापन


कैंट पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बिशप इंटर कॉलेज के पास स्थित बंगला नंबर 41 से किला थाना क्षेत्र के खन्नू मोहल्ला के मकान नंबर 113 निवासी सैय्यद फैज अली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैज कैंट एरिया के स्कूलों में छात्रों को ड्रग सप्लाई करता था। उसको काफी समय से स्कूलों के आसपास देखा जा रहा था। मिलिट्री इंटेलीजेंस उसकी रेकी कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड से जुड़ा है कनेक्शन 
बेहद सुरक्षित माने जाने कैंट एरिया में ड्रग्स सप्लायर की गिरफ्तारी के बाद खुफिया इकाइयां भी सक्रिय हो गई हैं। उसके कनेक्शन उत्तराखंड से जुड़े होने की बात भी कही जा रही है। 

कैंट इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वह स्मैक कहां से लाता था, इसकी भी जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

उत्तराखंड में गिरफ्तार हो चुकी है कैंट का सिपाही 
पिछले साल सितंबर में कैंट थाने के सिपाही रविंद्र कुमार को उत्तराखंड के लालकुआं में एसओजी ने एक किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उसके साथ बीडीएस छात्र शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका आनंदपुर निवासी मोरपाल और बरेली के आजाद नगर निवासी एमबीए छात्र अर्जुन भी शामिल थे। उन दोनों को भी गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पता चला कि तीनों बरेली से स्मैक खरीदकर उत्तराखंड में बेचते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed