{"_id":"6900a392823e174790029731","slug":"accused-arrested-for-bringing-opium-from-jharkhand-and-supplying-it-to-truck-drivers-in-bareilly-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: झारखंड से अफीम लाकर डेलापीर मंडी में ट्रक चालकों को करता था सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: झारखंड से अफीम लाकर डेलापीर मंडी में ट्रक चालकों को करता था सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 28 Oct 2025 04:36 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Oct 2025 04:36 PM IST
सार
बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर निवासी व्यक्ति झारखंड से अफीम लाकर ट्रक चालकों को बेचता था। पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड से अफीम लाकर बरेली की डेलापीर मंडी में आने वाले ट्रक चालकों को सप्लाई करने वाला तस्कर इज्जतनगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से अफीम बरामद हुी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अकांक्षा एन्क्लेव के पास पहुंचकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। व्यक्ति के हाथ में थैला था। पुलिस के मुताबिक थैले से पुलिस ने 523 ग्राम अफीम बरामद कर ली। पुलिस की पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बजरुल खान निवासी ग्राम कल्यानपुर थाना सिरौली बताया।
विज्ञापन
दीपावली के मौके पर लाया था अफीम
आरोपी बजरुल के मुताबिक वह झारखंड से अफीम लाकर डेलापीर मंडी में ट्रक लेकर आने वाले चालकों को सप्लाई करता है। यह अफीम दीपावली के मौके पर झारखंड से लाया था और ट्रक चालक को बेचने की फिराक में था। तभी इज्जतनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बजरुल के पास से तीन सौ रुपये भी मिले।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि बजरुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा गया है।