{"_id":"5e4ab5b38ebc3ef249634082","slug":"accident-on-nainital-heighway-bareilly-news-bly396245188","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल हाईवे पर हादसा, किच्छा के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल हाईवे पर हादसा, किच्छा के युवक की मौत
विज्ञापन
बरेली। नैनीताल हाईवे पर भोजीपुरा में रविवार रात तेज रफ्तार बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उत्तराखंड के किच्छा निवासी युवक की मौत हो गई। उसका तहेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से बहन की शादी का निमंत्रण देने बरेली आ रहे थे।
किच्छा की आवास विकास कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय आकाश कुमार अपने हमउम्र तहेरे भाई पप्पू के साथ बाइक से रविवार रात 11:30 बजे बरेली आ रहे थे।, तभी जादौंपुर ढाबे के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को एंबुलेंस से निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मोबाइल से नंबर निकालकर परिवार को सूचना दी। सुबह परिवार के लोग पहुंचे। घायल पप्पू को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को आकाश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पिता की मौत के बाद उनकी जगह पेपर मिल में मिली थी नौकरी
आकाश के पिता की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी जगह ही आकाश को लालकुआं की पेपर मिल में नौकरी मिल गई थी। परिवार में मां के अलावा दो बहनें हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। अब छोटी बहन निहारिका की शादी 25 फरवरी को होनी थी। इसी की तैयारियों में आकाश लगा था। आकाश की ननिहाल बरेली के हरुनगला में है। रविवार रात वह मामा बबलू को बहन की शादी का निमंत्रण पत्र देने आ रहा था कि हादसा हो गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।