फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accident in rain, four people including husband and wife died

बारिश में हादसे, पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत

Wed, 20 Oct 2021 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Accident in rain, four people including husband and wife died
इसी मकान के मलबे में दबकर चार लोगों की जान चली गई।
जिले में दर्जन भर से ज्यादा मकान धराशायी, मलबे में दबकर गई तीन की जान
विज्ञापन

आंवला में रामगंगा नदी में डनलप पलट जाने से महिला की मौत
फरीदपुर/आंवला। दो दिन हुई मूसलाधार बारिश के दौरान फरीदपुर और आंवला क्षेत्र में दर्जन भर से ज्यादा मकान धराशायी हो गए। मलबे में दबने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, कई लोग घायल भी हो गए। आंवला के अलीगंज क्षेत्र में रामगंगा नदी में डनलप पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई।
फरीदपुर के गांव नवादा वन में सोमवार रात 68 वर्षीय शब्बन और उनकी पत्नी 65 वर्षीय अख्तरी के घर की दीवार ढहने से खपरैल भी गिर गई। नीचे में सो रहे दोनों पति-पत्नी मलबे में दब गए। शब्बन की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अख्तरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। खल्लपुर गांव में मकान गिरने से धनपाल मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खल्लपुर में ही राम मुरारी और ओमेंद्र के मकान भी बरसात में गिर गए। शाहपुर बनियान में विनोद, कल्याण, पप्पू, नंदलाल, कल्लू सिंह, अनूप सक्सेना, मुस्तकीम और अजय पाल केे कच्चे मकान भी बारिश में धराशायी हो गए। शेखापुर गांव में राम लखन का कच्चा मकान भी गिर गया। इसके अलावा वहीं के सोनू और लाला के पक्के मकान की दीवार गिर गई। भगवानपुर फुलवा में भी एक मकान धराशाई हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरौली के गांव संग्रामपुर में तड़के विजय सिंह के घर की दीवार और टिन शेड गिर गया। पूरा परिवार इस दौरान सो रहा था। दीवार के मलबे में विजय का नौ साल का बेटा गुरमीत और 12 साल की बेटी रजनी दब गए। विजय की पत्नी कविता ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठे हुए। मलबे को हटाकर बच्चों को बाहर निकाला लेकिन गुरमीत की मौत हो चुकी थी। रजनी भी गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अलीगंज के गांव चुरहा किशनपुर निवासी गंगाराम कश्यप और उनकी पत्नी मुन्नी देवी मंगलवार को पशुओं का चारा लेने जंगल गए थे। लौटते वक्त उनका डनलप रामगंगा नदी से गुजरा तो पानी के तेज बहाव की वजह से गड्ढे में फंसकर पलट गया। 42 वर्षीय मुन्नी डूब गईं जिन्हें काफी देर बाद निकाला जा सका लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

छत के मलबे में दबकर दो जानवर मरे
फतेहगंज पूर्वी। उत्तमगंज पूर्वी में नन्हें के घर की कच्ची छत गिरने से वहां बंधी गाय और बछड़े की मलबे में दबकर मौत हो गई। नन्हें ने बताया कि हादसा सोमवार देर रात हुआ। उनका परिवार भी वहीं सो रहा था लेकिन वे लोग बच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed