फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badaun Road Accident: Children Died And Many Injured In Massive Collision Between School Bus And Van

बदायूं में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस और वैन की जोरदार भिड़ंत, चार बच्चों समेत पांच की मौत, 20 घायल

Mon, 30 Oct 2023 10:13 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 Oct 2023 10:13 AM IST
सार

Badaun School Bus Accident : बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूल बस और वैन की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन चालक और चार बच्चों की मौत हो गई।  20 बच्चे घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Badaun Road Accident: Children Died And Many Injured In Massive Collision Between School Bus And Van
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उसावां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूल वैन चालक और चार बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 20 बच्चे घायल हुए हैं। कई बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस और स्कूल वैन की टक्कर होने की वजह से हुआ है। हादसे के बाद एक स्कूल का संचालक फरार हो गया है। डीएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

Badaun Road Accident: Children Died And Many Injured In Massive Collision Between School Bus And Van
अस्पताल पहुंचे डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

जानकारी मिलते ही डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल पहुंच गए। डीएम ने बताया कि म्याऊं थाना क्षेत्र में स्कूल बस और वैन की टक्कर हुई है। हादसे में वैन चालक और चार छात्रों की मौत की हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं।

मृतकों के नाम
1. वैन ड्राइवर ओमेंद्र निवासी गांव लभारी
2. कौशल्या पुत्री हरवंश निवासी नवीगंज, उसावां
3. प्रदीप पुत्र मदनलाल निवासी ग्येतिया, हजरतपुर
4. खुशी पुत्री प्रदीप निवासी ममोरा, हजरतपुर
5. हर्षित पुत्र ओमेंद्र निवासी निवासी गांव लभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

Badaun Road Accident: Children Died And Many Injured In Massive Collision Between School Bus And Van
Budaun Accident - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक जवाहर नगला म्याऊं-उसावां मार्ग स्थित सत्यदेव विद्या पीठ इंटर कॉलेज की बस और एसआर पब्लिक स्कूल गौतरा की वैन गांवों से बच्चों को लेकर जा रही थी। नवीगंज के पास स्कूल बस और वैन की तेज टक्कर हो गई। हादसा होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन

अस्पताल में मची चीख-पुकार 
अस्पताल में स्कूल वैन चालक ओमेंद्र निवासी गांव लाभारी और चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बच्चों में एक छात्र वैन चालक का बेटा था। जानकारी मिलते ही मृतक बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। मासूम के शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी का दिल झकझोर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed