फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

कटरा के दवा कारोबारी अरुण अग्रवाल की मौत

Tue, 05 May 2015 01:55 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 05 May 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर गाड़ी चलाते-चलाते ड्राइवर को अचानक झपकी आने पर बुलेरो सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में मीरानपुर कटरा मेडिकल स्टोर एसोसिएशन के अध्यक्ष और रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अशोक अग्रवाल के भाई अरुण अग्रवाल की मौत हो गई। बुलेरो के ड्राइवर के साथ नौकर और एक अन्य युवक भी घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार शाम पांच बजे नेशनल हाईवे पर आरटीओ आफिस के थोड़ा आगे हुआ। मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर) में रहने वाले 58 वर्षीय अरुण अग्रवाल सोमवार को बोलेरो से कुछ खरीददारी करने बरेली के शास्त्री मार्केट आ रहे थे। गाड़ी कटरा का ही आसिफ चला रहा था। अरुण का नौकर कमल कुमार और मोहल्ले का ही राशिद भी गाड़ी में बैठे थे। कमल ने बताया कि आसिफ गाड़ी को काफी तेज गति से चला रहा था। वह रास्ते में सो गया। जैसे ही गाड़ी सड़क से उतरकर अनियंत्रित हुई उसकी आंख खुलीं। देखते-देखते गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। कमल का कहना है कि गाड़ी में सभी लोग सो गए थे। शायद इसीलिए आसिफ को भी झपकी आ गई और हादसा हो गया।

विज्ञापन

इस दुर्घटना में अरुण अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां अरुण अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया गया। आसिफ की हालत नाजुक देखते हुए उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर डॉ. अशोक अग्रवाल समेत काफी लोग अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अरुण अग्रवाल अपने पीछे पत्नी शारदा अग्रवाल, पुत्र इंजीनियर शानतनू अग्रवाल, पुत्री हर्षिता अग्रवाल समेत भरे पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed