{"_id":"5d239e148ebc3e6c9c26a41c","slug":"accident-from-train-bareilly-news-bly367869090","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी कर लौट रहा युवक ट्रेन से गिरा, दोनों पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की शादी कर लौट रहा युवक ट्रेन से गिरा, दोनों पैर कटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बहन की शादी के लिए हिमाचल प्रदेश से आए सिरौली क्षेत्र का युवक सोमवार को ट्रेन से गिर गया। उसके दोनों पैर कट गए हैं। लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिरौली के गिरधरपुर गांव निवासी 26 वर्षीय इंद्रजीत हिमाचल प्रदेश में काम करता है। हाल ही में उसकी बहन की शादी थी। इसमें शामिल होने वह अपने गांव आया था। शादी के बाद काम पर वापस लौट रहा था। बरेली से वह ट्रेन में बैठा। सोमवार दोपहर जंक्शन और लाल फाटक के बीच वह लापरवाही की वजह से ट्रेन से गिर गया। ट्रेन के नीचे आकर उसके दोनों पैर कट गए। लहूलुहान हालत में पड़े इंद्रजीत को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसके परिवार को सूचना दी गई। ब्यूरो