फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident by tractor trolly, one killed

खनन के ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार में मारी टक्कर, युवक की मौत।

Sun, 28 Nov 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
accident by tractor trolly, one killed
खनन में लगी ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की टक्कर में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : BAREILLY
फरीदपुर। नेशनल हाईवे पर गोकुलधाम कॉलोनी के सामने शुक्रवार देर रात बरेली जा रहे फरीदपुर के मोहल्ला बक्सरिया निवासी 32 वर्षीय निखिल अग्रवाल की कार में खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। पुलिस ने गंभीर हालत में निखिल को अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फरीदपुर के मोहल्ला बक्सरिया में रहने चंद्र मोहन उर्फ लल्ला अग्रवाल अपने बेटे निखिल अग्रवाल के साथ आरटीओ ऑफिस के बाहर बैठकर एजेंट का काम करते हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे निखिल अग्रवाल अपने ममेरे भाई को बरेली से लेने घर से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब उनकी कार नेशनल हाईवे पर गोकुल धाम कॉलोनी से कुछ आगे पहुंची तो सामने से मिट्टी लेकर उल्टी दिशा में आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के दौरान कार ट्रैक्टर में फंस गए। मगर ड्राइवर ट्रैक्टर को रोकने के बजाय कार को घसीटने लगा। करीब 20-25 मीटर तक कार घिसटती रही, जिसके बाद ट्रैक्टर रुका और उसमें सवार सभी लोग भाग निकले। हादसा देखकर कुछ ही दूरी पर मौजूद पीआरवी मौके पर पहुंची और फरीदपुर पुलिस को सूचना दी। कुछ दूरी पर खड़ी एंबुलेंस मंगाकर निखिल अग्रवाल को अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मां को नहीं दी हादसे की सूचना
निखिल की मौत के बाद उनकी मां माया देवी को इस बारे में जानकारी नहीं दी गई। दिन भर लोग उनके घर आते-जाते रहे, जिनसे मां आने का कारण पूछती रहीं लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद निखिल का शव घर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। उनकी मां और पिता दोनों की हालत खराब है। परिवार में निखिल के अलावा उनका एक अन्य भाई शिवा अग्रवाल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की नजरों के सामने रात
भर दौड़ते हैं खनन के वाहन
फरीदपुर में खनन बड़ी तादात में हो रहा है। नहर किनारे के गांव गौसगंज, घारमपुर और मझौआ के आसपास के कई गांवों की जमीन खनन माफिया ने खोखली कर दी है। मानक के अनुसार मिट्टी उठाने की अनुमति लेकर तमाम खेतों को तालाब बना दिया गया है। मगर पुलिस खनन विभाग की अनुमति के नाम पर कार्रवाई नहीं करती और खनन विभाग के जिम्मेदार कभी भी इसे देखने की जहमत नहीं उठाते। इसके चलते खनन के वाहन पूरी रात पुलिस के सामने ही नेशनल हाईवे और नहर मार्ग पर दौड़ते हैं। इसके चलते ही नहर वाली सड़क भी जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed