फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

बाइक और कार की टक्कर में मां बेटी समेत तीन की मौत

Tue, 15 Sep 2020 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
accident
बीसलपुर। बरेली जाते समय बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मां बेटी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान अलग अलग अस्पताल में तीनो की मौत हो गई। देर रात यह बात पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बरेली जिले के थाना भुता के गांव कोठा माखन निवासी 30 वर्षीय कमलेश सोमवार शाम चार बजे बाइक से बरेली जा रहे थे। इनकी बाइक पर बीसलपुर के मोहल्ला बाजार कटरा निवासी जगदीश की 50 वर्षीय पत्नी कमलेश कुमारी और उनकी 25 वर्षीय बेटी अर्चना भी थी। बरेली रोड पर रास्ते में मंडरा मोड़ पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर में कार और बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। घायलों को पहले बीसलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद उनके परिजन भी सीएचसी आ गए हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। मगर परिवार वाले अर्चना को पीलीभीत जिला अस्पताल ले गए जबकि बाकी कमलेश कुमारी और कमलेश चंद्र को इलाज के लिए पीलीभीत के बजाय बरेली ले गए। देर रात इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार कब्जे में ले ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed