{"_id":"5e19c8f58ebc3e87a10e0e8e","slug":"accident-bareilly-news-bly391554066","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में किसान समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में किसान समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शेखूपुर चीनी मिल से गन्ना डालकर लौट रहे किसान की रास्ते में टैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब एक बजे हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर किसान अकेला था। ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गन्ने के खेत में पलट गई थी। ऐसे में काफी देर तक किसी की नजर भी नहीं आई। इधर, कछला-सहसवान रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
सिलहरी। शुक्रवार को गांव उझानी के गांव गुराई निवासी राकेश पुत्र जसवीर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर शेखूपुर चीनी मिल गया था। रात वहां गन्ना उतारने के बाद गांव बदरपुर से गुराई जाने वाले रास्ते से घर लौट रहा था। रास्ते में ईंट भट्ठा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली रोड किनारे खाई में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर राकेश की मौत हो गई। शनिवार को सिविल लाइंस पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया। राकेश के तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी की पिछले साल मौत हो चुकी है। राकेश की मौत के बाद परिवार में कोहराम है।
सहसवान। उझानी के गांव बड़ेरिया निवासी 32 वर्षीय यशवीर पुत्र लखन सिंह शुक्रवार को काम से सहसवान आया था। यहां उसकी रिश्तेदारी भी है। काम निपटाने और नाते-रिश्तेदारों से मिलने के बाद वह देर रात बाइक से अकेला बड़ेरिया लौट रहा था। रास्ते में सहसवान-कछला रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में यशवीर गंभीर घायल हो गया। वह हेलमेट लगाये था। हेलमेट के भी परखचे उड़ गए। पीआरवी ने एंबुलेंस के जरिये घायल को अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सुगर सिंह ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को सहसवान कोतवाली में तहरीर दी है।