फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

पेड़ से टकराई डग्गामार वॉल्वो, एक की मौत, छह घायल

Sun, 08 Dec 2019 06:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
accident
सीबीगंज। हाईवे का दौड़ रही बेलगाम डग्गामार वॉल्वो गन्ने का ट्रक ओवरटेक करने के दौरान पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक सवारी की मौत हो गई, वहीं छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात करीब दस बजे नेशनल हाईवे पर परसाखेड़ा में नंबर दो के सामने हुई। शाहजहांपुर में बंडा से चलकर एक डग्गामार वॉल्वो बस दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 60 से 70 सवारियां भरी हुई थीं। परसाखेड़ा में रोड नंबर दो के पास बस ड्राइवर ने आगे चल रहे गन्ने के ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस की कंडक्टर साइड का पूरा हिस्सा ही उड़ गया और चीखपुकार मच गई। हादसे में बस में बैठे शाहजहांपुर के अशरफ, बीसलपुर के अमित, पूरनपुर के जगदीश, बिलासपुर के मोहम्मद कामिल, बरखेड़ा की नन्ही देवी, रामकिशोर और बंडा के सुरेश घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान लक्ष्मणपुर बंडा के रहने वाले 26 वर्षीय सुरेश सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कई बार हो चुका है बस का चालान
चौकी इंचार्ज परसाखेड़ा दानवीर सिंह ने बताया कि यह बस शास्त्री नगर मेरठ के रहने वाले शाहनूर चौधरी की है। यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते इस बस का दिल्ली समेत कई शहरों में पांच-छह बार चालान हो चुका है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला, उसे फतेहगंज पश्चिमी के पास पकड़ लिया गया। अन्य सवारियों को दूसरे वाहनों से भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed