{"_id":"5de18d298ebc3e54e227a2f5","slug":"accident-bareilly-news-bly386048878","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से ठंड बढ़ी तो अस्पताल के गेट पर मर गया बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से ठंड बढ़ी तो अस्पताल के गेट पर मर गया बुजुर्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शव की नहीं हो सकी पहचान, कमजोरी की वजह से हो गया था पीलिया
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। घर से नाराज होकर अस्पताल गेट पर रह रहे बुजुर्ग की ठंड लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो मौत की मुख्य वजह पीलिया भी दिखाई गई।
दो महीने से एक बुजुर्ग यहां अस्पताल गेट पर पड़ा रहता था। शुक्रवार सुबह जब लोगों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल गेट पर पकौड़ी का ठेला लगाने वाले छोटेलाल ने बताया ने बताया कि बुजुर्ग ने उन्हें बताया था कि घर से नाराज हो कर चले आए हैं। उनके तीन बेटे हैं। छोटेलाल ने बताया बार-बार पूछने के बाद भी उन्होंने कभी अपना नाम पता नहीं बताया था। दो दिन से ठंड पड़ने पर ग्रामीणों ने बुजुर्ग को गद्दा रजाई दे दी थी। बावजूद गुरुवार को बारिश और ओले के बाद बढ़ी ठंड ने शायद उसकी जान ले ली। प्रधान शाहिद अंसारी ने बताया कि उन्होंने अस्पताल के डाक्टर से बीमार बुजुर्ग को भर्ती करवाने को कहा था पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।