{"_id":"5dd84f278ebc3e54ac7bbf5d","slug":"accident-bareilly-news-bly3851439130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं फोरलेन के डिवाइडर पर चढ़कर पलटी बरात की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं फोरलेन के डिवाइडर पर चढ़कर पलटी बरात की बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बदायूं फोरलेन पर शुक्रवार देर रात आंवला से शहर की ओर आ रही बरात की बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। इन्हें शहर के निजी अस्पतालों की एंबुलेंस लेकर दौड़ गईं। देर रात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को उठवाया। हादसे से कुछ देर जाम की स्थिति बनी।
सुभाष नगर क्षेत्र से एक बरात शुक्रवार सुबह आंवला गई थी। वहां शाम को वैवाहिक कार्यक्रम के बाद देर रात करीब साढ़े बारह बजे बरात मिनी बस से लौट रही थी। बस में करीब 21 लोग थे। बताते हैं कि अंधेरा या झपकी की वजह से कोहनी के पास सरदार नगर पुल पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे हड़कंप मच गया। लोग बस से निकलकर भागने लगे। थोड़ी ही देर में हाईवे पर घूमने वाली निजी अस्पतालों की एंबुलेंस मौके पर आ गईं। अलापुर बदायूं निवासी 35 वर्षीय रचना पत्नी उमेश का सिर फट गया। उसके अलावा दो अन्य घायलों को एंबुलेंस बरेली ले गईं। थोड़ी देर बाद एसओ भमोरा श्याम सिंह मौके पर पहुंच गए। इस बीच बस आड़ी तिरछी रोड पर पड़ी होने से दोनों दिशा से आने वाले बड़े वाहन फंसने लगे। पुलिस ने उन्हें बरातियों को रास्ते से हटवाकर दूसरे वाहन से घर भिजवाने की व्यवस्था की। साथ ही टू लेन पर ही दोनों ओर से वाहनों का आवागमन करके जाम की समस्या खत्म कर दी। देर रात क्रेन से बस हटाकर यातायात सुचारू करा दिया।
अंधेरे में होते हैं हादसे
इस पुल पर पहले टूलेन पर ही आवागमन होता था। तब यहां काफी हादसे होते थे। आसपास दूसरा पुल बनाकर फोरलेन का रूप देने से हादसे कम हुए हैं। हालांकि पुल का घुमाव और अंधेरा होने की वजह से अक्सर तेज गति से आने वाले वाहन डिवाइडर पर चढ़ जाते हैं। सामने से आने वाहनों की चौंध और कोहरा भी हादसा कराता है।