{"_id":"5d9ddbf88ebc3e93d2290fc9","slug":"accident-bareilly-news-bly3794099147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक की चपेट में आकर फर्रुखाबाद के बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक की चपेट में आकर फर्रुखाबाद के बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/कांट। कांट-जलालाबाद रोड पर गांव जमुनिया के पास मंगलवार रात एक मैजिक की चपेट में आकर बाइक सवार फर्रुखाबाद के युवक की मौत हो गई। उसने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कांट पुलिस ने बुधवार शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले की रिपोर्ट मृतक के पिता की तहरीर पर मैजिक के अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।
फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के मोहल्ला पितौरा निवासी 35 वर्षीय गुल मोहम्मद पुत्र मुंशी मंगलवार दोपहर बाइक से अकेले थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव ठिंकरी बांक में ब्याही बहन मीना पत्नी नन्हा के घर आए थे। यहां से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित अपनी ससुराल नवादा बनवारी जाने के लिए चल दिए क्योंकि लगभग 25 दिन पहले गुल मोहम्मद के साले शमी दा का इंतकाल हो गया था और पत्नी रूबी और चार बच्चे शाहिल, राहिल, वाहिद, शाहिर ससुराल में ही थे, इसलिए उसने बहन से कहा कि उसे ससुराल जाना जरूरी है। रात करीब आठ बजे कांट-जलालाबाद रोड पर कांट क्षेत्र के गांव जमुनिया के पास बाइक पहुंची, तभी सामने से आई मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उछलकर वह सड़क पर जा गिरा। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने देर रात दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल से कॉल की, जो उसकी बहन मीना के पास पहुंची, तब उसकी शिनाख्त हुई। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं थानाध्यक्ष धनंजय ने बताया कि मैजिक को कब्जे में ले लिया गया है। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। चालक की तलाश की जा रही है, पिता की तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।
हेलमेट हो गया चकनाचूर
ममेरे भाई मोहम्मद हसन व चचिया ससुर जान मोहम्मद ने बताया कि गुल मोहम्मद हेलमेट लगाए हुए था लेकिन मैजिक से टक्कर के बाद सड़क पर गिरने के दौरान उसका हेलमेट चकनाचूर हो गया।