{"_id":"68547bd0d76246d15e010330","slug":"abvps-metropolitan-minister-assaulted-report-filed-against-18-including-sfi-district-president-bareilly-news-c-4-lko1064-666034-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एबीवीपी के महानगर मंत्री से मारपीट, सछास जिलाध्यक्ष समेत 18 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एबीवीपी के महानगर मंत्री से मारपीट, सछास जिलाध्यक्ष समेत 18 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के महानगर मंत्री आनंद कठेरिया ने समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, महाकाल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत शर्मा उर्फ लल्ला, निखिल राजपूत समेत 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एबीवीपी नेता का आरोप है कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनको जान से मारने की धमकी दी गई।
बारादरी थाने के मां वैष्णो पुरम निवासी आनंद कठेरिया ने बताया कि 14 जून को वह बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट पर खड़े थे। इसी दौरान कार और कई बाइकों से असलहे लेकर अविनाश, अनिकेत, निखिल व 15 अन्य लोग पहुंचे। अविनाश और निखिल ने उसे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां दीं।
अनिकेत ने तमंचा लहराते जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बृहस्पतिवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बारादरी थाने पर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
सत्ता पक्ष के इशारे पर झूठी रिपोर्ट लिखने का आरोप
समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा का कहना है कि उनके खिलाफ सत्ता के इशारे पर एक बार फिर एससी-एसटी एक्ट का झूठा मामला दर्ज किया गया है। यह एबीवीपी की बौखलाहट और सछास की बढ़ती लोकप्रियता का परिणाम है। समाजवादी सिपाही झुकता नहीं, मुकदमों से डरता नहीं, कानूनी और जनआंदोलन दोनों स्तरों पर इसका जवाब दिया जाएगा। इससे पहले भी उनके खिलाफ फर्जी मामले दर्ज कराए जा चुके हैं।