फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ABVP workers put controversial poster of Vice Chancellor outside Ruhilkhand University

Ruhilkhand University: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति को बताया रावण, लगाया पोस्टर; फूंका पुतला

Sat, 21 Oct 2023 02:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Oct 2023 02:22 PM IST
सार

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कुलपति का पुतला फूंका। इससे पहले रुहेलखंड विश्वविद्यालय व बरेली कॉलेज के बाहर विवादित पोस्टर लगाया, जिसमें कुलपति को रावण दर्शाया गया। 

विज्ञापन
ABVP workers put controversial poster of Vice Chancellor outside Ruhilkhand University
बरेली कॉलेज के बाहर लगा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के गेट पर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कुलपति का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिषद के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय व बरेली कॉलेज गेट पर विवादित पोस्टर लगा दिया, जिसमें कुलपति को रावण दर्शाया गया। पोस्टर में तंज कसते हुए लिखा गया है कि हमारे यहां सभी प्रकार की डिग्री उचित मूल्य पर मिलती है। साथ ही कुलपति हटाओ और विश्वविद्यालय बचाओ... नारा लिखा हुआ है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: जिसके प्यार में गया जेल, उसी से की शादी, अब सता रहा जान का खतरा; नवदंपती ने मांगी सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री श्रेयांश वाजपेयी ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से बड़े पैमाने पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

पुतला दहन में विभाग संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी, महानगर संगठन मंत्री अवनी यादव, माधव माहेश्वरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य यश चौधरी, जतिन, शाहनवाज उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस बल व विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed